सोम‌वार, 26 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
AQI 319 | Very Poor 07:46 IST

बुज़ुर्गों के लिए HMD का नया फ्लिप फीचर फोन, AI असिस्टेंट Mary के साथ

टेक कंपनी HMD ने बुज़ुर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखकर HMD 2660 Flip Senior Edition फीचर फोन लॉन्च किया है।

बुज़ुर्गों के लिए HMD का नया फ्लिप फीचर फोन, AI असिस्टेंट Mary के साथ तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

टेक कंपनी HMD ने एक नया फीचर फोन लॉन्च किया है। इस फोन का नाम HMD 2660 Flip Senior Edition है। इसे खासतौर पर बुज़ुर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है।

इस फोन की सबसे खास बात यह है कि इसमें Mary AI असिस्टेंट मिलेगा। बुज़ुर्ग लोगों से बात करने और उन्हें कहानियां सुनाने जैसे कामों के लिए फोन में AI असिस्टेंट का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा फोन में कुछ जबरदस्त गेम्स भी मिलेंगे।

कंपनी ने यह नया फीचर फोन AI कंपनी inTouch के साथ मिलकर डिज़ाइन किया है। कंपनी का मकसद बुज़ुर्गों को टेक्नोलॉजी से आसान तरीके से जोड़ना है।

कीमत की बात करें तो बताया जा रहा है कि इस फोन की कीमत 79.99 ब्रिटिश पाउंड है, यानी करीब 10,160 रुपये। फिलहाल यह फोन ब्रिटेन में खरीदने के लिए उपलब्ध है।

Mary AI असिस्टेंट फोन के इंटरफेस में ही मौजूद है। इसे इस्तेमाल करने के लिए अलग से कोई ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसका सेटअप भी बहुत आसान है। यूज़र फोन के मेन्यू से Mary चुनकर कॉल बटन दबा सकते हैं।

यह असिस्टेंट आम विषयों पर बातचीत कर सकता है, कहानियां सुना सकता है और याददाश्त बढ़ाने वाले गेम खेलने में मदद कर सकता है। बातचीत के दौरान जो जानकारी शेयर की जाती है, उसे Mary याद भी रख सकता है। इससे आगे की बातचीत और ज्यादा पर्सनल बन सकती है।

अब स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 2.8 इंच का QVGA प्राइमरी डिस्प्ले और 1.77 इंच का सेकेंडरी डिस्प्ले दिया गया है। इसमें यूनिसोक T107 प्रोसेसर, 48MB रैम और 128MB इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी है, जिससे स्टोरेज 32GB तक बढ़ाया जा सकता है।

फोन में VGA रियर कैमरा, एलईडी फ्लैश, वायरलेस एफएम रेडियो, MP3 प्लेयर और 3.5mm हेडफोन जैक भी मिलेगा। इसमें 1,450mAh की रिमूवेबल बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, ब्लूटूथ 4.2 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। यह डिवाइस S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और इसमें बड़े फिजिकल बटन भी दिए गए हैं।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे