सोम‌वार, 26 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
AQI 319 | Very Poor 10:05 IST

बीकानेर हाउस की प्रदर्शनी से रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटवाने पर विवाद

प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने इंस्टाग्राम पोस्ट में बीकानेर हाउस प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। प्रशासन का कहना है कि कुछ तस्वीरें उसकी नीति के हिसाब से ठीक नहीं पाई गईं।

बीकानेर हाउस की प्रदर्शनी से रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटवाने पर विवाद तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

प्रियंका गांधी के बेटे और राहुल गांधी के भांजे रेहान वाड्रा इन दिनों काफी चर्चा में हैं। वजह है उनकी एक इंस्टाग्राम पोस्ट, जिसमें उन्होंने बीकानेर हाउस प्रशासन पर सवाल उठाए हैं।

रेहान ने पोस्ट में बताया कि प्रदर्शनी में लगे उनके फोटो जबरदस्ती हटाने को कहा गया। कहा जा रहा है कि रेहान ने हाल ही में दिल्ली की सड़कों पर हुए आंदोलन की तस्वीरें अपने कैमरे में उतारी थीं और वे उन्हें प्रदर्शनी में दिखाना चाहते थे। इसके बाद बीकानेर प्रशासन ने उनके फोटो पर आपत्ति जताई।

इस विवाद पर बीकानेर प्रशासन ने सफाई दी है। उसका कहना है कि रेहान वाड्रा ने 'नो आयडिया इज फायनल' के तहत जो फोटो दिखाए थे, उनमें से कुछ प्रशासन की नीति के हिसाब से ठीक नहीं मिले। इसलिए उनसे वे फोटो हटाने की गुजारिश की गई। बाकी फोटो अब भी प्रदर्शनी में लगे हुए हैं।

अब बात करते हैं कि रेहान वाड्रा कौन हैं और कितने पढ़े-लिखे हैं। वे देश के एक जाने-माने राजनीतिक परिवार से आते हैं। वे प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे हैं और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और सोनिया गांधी के नाती हैं। उनका जन्म 29 अगस्त 2000 को हुआ था। उनकी एक छोटी बहन भी है, मिराया वाड्रा।

पढ़ाई की बात करें तो रेहान ने स्कूल की शुरुआती पढ़ाई दिल्ली में पूरी की। इसके बाद आगे की स्कूली पढ़ाई देहरादून के मशहूर 'दून स्कूल' से हुई। स्कूल खत्म होने के बाद उन्होंने लंदन की 'SOAS यूनिवर्सिटी ऑफ लंडन' में दाखिला लिया, जहां उन्होंने पॉलिटिक्स की पढ़ाई की।

पेशे से रेहान फोटोग्राफर और विजुअल आर्टिस्ट हैं। उन्हें वाइल्डलाइफ और स्ट्रीट फोटोग्राफी और आर्ट में दिलचस्पी है। साल 2021 में उन्होंने अपनी पहली सोलो आर्ट एक्जिबिशन भी लगाई थी। कॉलेज से पहले रेहान ने फोटोग्राफी से ब्रेक भी लिया था, लेकिन करीब एक साल बाद वे फिर फोटोग्राफी में लौट आए।

फिलहाल मामला प्रदर्शनी में लगे फोटो को लेकर रेहान की पोस्ट और बीकानेर प्रशासन की सफाई के बीच खड़ा है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे