बैंक का ताला तोड़नेवाला अपराधी गिरफ्तार
40 सीसीटीवी की जांच मे खुलासा, दो साथियों की तलाश
नागपुर.
बैंक का ताला तोड़कर सेंध लगाने का प्रयास करनेवाले चोरों को वाडी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. 40 जगहों के सीसीटीवी फुटेज की जांच और तकनीकी सुरागों के आधार पर आरोपियों को पकड़ा गया है. एक आरोपी निलेश बावने को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ वारदातों में शामिल होने की बात कबूल की है। अब सवाल है कि बैंक का ताला तोड़ने की कोशिश करने वाले ये संदिग्ध आखिर पुलिस के जाल में कैसे फंसे? देखिए ये रिपोर्ट!
2 अक्टूबर की तड़के बैंक मैनेजर निखिल पोतदार को एक व्यापारी ने बैंक का गेट खुला होने का बताया. मैनेजर तत्काल मौके पर पहुंचे. उन्हें चैनल गेट का ताला टूटा हुआ दिखाई दिया. बैंक के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, तो तीन युवक ताला तोड़ने का प्रयास करते दिखाई दिए. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. अन्य स्थानों पर भी चोरी का प्रयास होने से पुलिस ने तकनीकी जांच आरंभ की. करीब 40 स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. यशोधरा नगर पुलिस टीम की मदद से तीन संदिग्धों की पहचान की गई. इसके आधार पर निलेश बावने को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में निलेश बावने ने अपने साथियों विक्की डेहरिया, पांचपावली, और रहीम शेख, यशोधरा नगर, के साथ वाड़ी क्षेत्र में वारदातों को अंजाम देने का कबूल किया. दोनों की पुलिस तलाश कर रही है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि बैंक में चोरी की कोशिश के अलावा क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं में इस गिरोह की क्या भूमिका रही है.
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।