गुरूवार, 19 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

बदनामी का भय दिखाकर बलात्कार

संदीप बुवा पीआई खापरखेड़ा थाना
जुर्म PT24 टीम

आरोपी गिरफ्तार, खापरखेड़ा में वारदात

नागपुर के खापरखेड़ा में बदनामी का भय बताकर 20 वर्षीय युवती पर पड़ोसी युवक ने ही बलात्कार किया है. सावनेर बस स्टैंड के पास से युवती को मोटरसाइकिल पर बैठाकर खापा ले जाने और वहां भी जबरदस्ती करने का आरोप लगाया गया है. युवती करीब एक साल से एक युवक के साथ खापरखेड़ा थाना क्षेत्र में रहती है. इसी दौरान उसके परिचित युवक के घर के पास रहने वाला आरोपी नितेश भोयर कुछ महीनों से युवती को फोन करके परेशान करता था. नितेश युवती को धमकी देता था कि वह उसके साथ बातचीत करने की बात संबंधित युवक को बता देगा और उसकी बदनामी करेगा. इसी धमकी के बीच 17 अगस्त की रात नितेश युवती के घर पहुंचा और जबरन शारीरिक संबंध बनाए. 11 अक्टूबर को नितेश ने युवती को फोन कर मिलने के लिए बुलाया. सावनेर बस स्टैंड के पास मुलाकात के बाद वह युवती को मोटरसाइकिल पर बैठाकर खापा ले गया, जहां दोबारा शारीरिक संबंध बनाए. वह किसी को भी घटना बताने पर बदनामी करने की धमकी देता रहा. आखिरकार युवती ने पुलिस के सामने अपनी शिकायत दर्ज कराई. खापरखेड़ा पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी नितेश भोयर को गिरफ्तार करके मामला दर्ज किया है.

#नागपुर#जुर्म#PT24#Crime#Nagpur

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन