अनजान नंबर से कॉल आए तो WhatsApp खुद पूछेगा, फोन क्यों किया
WhatsApp एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जिसमें अनजान नंबर से आने वाले कॉल पर कॉल करने की वजह पूछी जाएगी।
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
WhatsApp एक नए फीचर पर काम कर रहा है। इसकी जानकारी सामने आई है। इस फीचर में अनजान नंबर से कॉल आने पर WhatsApp खुद सामने वाले से पूछेगा कि फोन क्यों किया जा रहा है। माना जा रहा है कि यह फीचर जल्द रोलआउट हो सकता है।
WhatsApp हमेशा अपने करोड़ों यूजर्स की प्राइवेसी और कॉलिंग का अनुभव बेहतर करने के लिए नए अपडेट और फीचर लाता रहता है। कुछ समय पहले कंपनी ने साइलेंट अननोन कॉलर्स जैसा फीचर पेश किया था। अब कंपनी उसी फीचर को और अपग्रेड करने का सोच रही है।
नए फीचर में यूजर्स ट्रांसक्रिप्ट भी पढ़ सकेंगे और खुद तय कर पाएंगे कि कॉल उठाना जरूरी है या नहीं। हाल की कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फीचर फिलहाल एंड्रॉइड ऐप में डेवलप किया जा रहा है। आगे चलकर यह WhatsApp के कॉल फिल्टरिंग सिस्टम का हिस्सा बन सकता है। अभी यह फीचर बीटा टेस्टर्स के लिए भी उपलब्ध नहीं कराया गया है। कंपनी ने इसकी रिलीज डेट भी अब तक घोषित नहीं की है।
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि WhatsApp के प्राइवेसी सेक्शन में कॉल फिल्टरिंग मेन्यू एक नए ऑप्शन के साथ बदला जा सकता है। यूजर्स को इसमें तीन ऑप्शन मिल सकते हैं: नेवर, साइलेंस और आस्क फॉर कॉलिंग।
पहला ऑप्शन है नेवर। इसे चुनने पर कॉल फिल्टरिंग पूरी तरह बंद रहेगी और सारे कॉल आम तरीके से आएंगे।
दूसरा ऑप्शन है साइलेंस। इसे चुनने पर अनजान नंबर से आने वाले कॉल की रिंगटोन बंद रहेगी। लेकिन कॉल की डिटेल्स कॉल्स टैब और नोटिफिकेशन में दिखाई देंगी।
तीसरा ऑप्शन है आस्क फॉर कॉलिंग। इसे चुनने के बाद WhatsApp अनजान नंबर से कॉल करने वाले से कॉल की वजह पूछेगा। जवाब मिलने के बाद यूजर तय कर सकेंगे कि कॉल उठाना है या काटना है।
इतना ही नहीं, इस फीचर में कॉल करने वाले के जवाब का टेक्स्ट ट्रांसक्रिप्ट भी दिखाई देगा। इससे यूजर्स फोन उठाए बिना ही समझ सकेंगे कि आया हुआ कॉल किसी जरूरी बात के लिए है या नहीं।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।