अंगूर कारोबार के नाम पर 20 लाख की ठगी
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
नागपुर.
अंगूर खरीदने और विदेश में एक्सपोर्ट करने के नाम पर एक व्यापारी के साथ 20 लाख रुपये से धोखाधड़ी की गई है. शिकायतकर्ता राजेंद्र आडे की बीजीपी एक्सपोर्ट प्रा. कंपनी है. वह अनाज और दूसरे उत्पात का एक्सपोर्ट करते है. आरोपी प्रसन्ना देशपांडे, वरली, मुंबई दलाल का काम करता है. उसने आडे से भेंट की. खुद को एक्सपोर्ट कंपनी होने से जुड़ा होने का बताया. उसने आड़े को भरोसे में लेकर अंगूर की खरीद, पैकिंग तथा कोल्ड स्टोरेज के नाम पर 23 लाख रुपये लिए. भुगतान के बाद भी देशपांडे ने आड़े को अंगुर की आपर्ति नहीं की. उसने अंगुर की आपूर्ति महाराजा इंटरप्राइजेस को अंगुर की आपूर्ति देने का बतो हुए उक्त कंपनी द्वारा भुगतान दिए जाने का बताया. उसने आड़े को 20 लाख रुपए का चेक भी दिया जो बाउंस हो गया. त्रस्त होकर आड़े मुंबई पहुंचे. उन्हें देशपांडे का कोई पता नहीं चल पाया. उन्होंने लकड़गंज थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने देशपांडे के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है.
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।