सोम‌वार, 26 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
AQI 319 | Very Poor 07:47 IST

आईफा के मंच पर करीना ने शाहिद को गले लगाया, वीडियो वायरल

मुंबई में IIFA 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान करीना कपूर और शाहिद कपूर की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।

आईफा के मंच पर करीना ने शाहिद को गले लगाया, वीडियो वायरल तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

बॉलीवुड की अभिनेत्री करीना कपूर और अभिनेता शाहिद कपूर की एक मुलाकात इन दिनों खूब चर्चा में है। मुंबई में 22 अक्टूबर को IIFA 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी। इसमें बॉलीवुड के कई कलाकार पहुंचे थे।

सलमान खान, वरुण धवन, शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और करीना कपूर समेत कई स्टार इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इसी दौरान करीना और शाहिद के बीच हुए एक खास पल ने सबका ध्यान खींच लिया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शाहिद कपूर मेहमानों के बीच बैठे हुए थे। तभी करीना कपूर उनसे मिलने पहुंचीं। करीना ने शाहिद से मुलाकात की और उन्हें गले लगा लिया। इस दौरान दोनों के बीच कुछ पल बातचीत भी हुई।

यह मुलाकात कैमरे में कैद हो गई। इस खास पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शाहिद और करीना का प्रेम संबंध कुछ साल पहले काफी चर्चा में रहा था। दोनों ने एक-दूसरे को बहुत चाहा था। लेकिन किसी वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया और सबको बड़ा झटका लगा। इसके बाद शाहिद ने मीरा से शादी की और करीना ने सैफ अली खान से।

अब दोनों अपनी-अपनी जिंदगी जी रहे हैं। दोनों भले ही आगे बढ़ चुके हों, लेकिन उनकी दोस्ती और एक-दूसरे के लिए इज्जत आज भी वैसी ही है। यह वीडियो देखकर इसका एहसास हुआ।

करीना और शाहिद के वायरल वीडियो पर नेटिजन्स ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक ने कमेंट किया, "परफेक्ट जोड़ी, वे एक-दूसरे के लिए ही बने थे, लेकिन किस्मत ने कुछ और ही खेल खेला।"

दूसरे ने लिखा, "मेरे फेवरेट गीत और आदित्य, उन्हें एक बार फिर पर्दे पर साथ देखने को मिलता तो कितना अच्छा होता।"

एक और ने लिखा, "मैं इस पल का इंतजार कर रहा था, मेरी फेवरेट बेबो और शाहिद हमेशा के लिए।" एक अन्य ने लिखा, "वे साथ में बहुत अच्छे लगते हैं। उन्हें देखकर ही मेरी आंखें भर आती हैं।"

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे