शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
11:42 IST

आधार में मोबाइल नंबर बदलना हुआ आसान, नए आधार ऐप से घर बैठे, फीस 75 रुपये

UIDAI के नए आधार ऐप से आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कराने की प्रक्रिया और 75 रुपये की फीस।

आधार में मोबाइल नंबर बदलना हुआ आसान, नए आधार ऐप से घर बैठे, फीस 75 रुपये तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

अगर आपको अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलवाना है, तो अब इसके लिए आधार ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस काम के लिए 75 रुपये फीस भरनी पड़ेगी। UIDAI के लेटेस्ट अपडेटेड आधार ऐप में यह सुविधा दी गई है।

एक बात ध्यान रखनी होगी। नए ऐप में मोबाइल नंबर बदलने का ऑप्शन सीधे होम स्क्रीन पर नहीं दिखेगा। उसके लिए सर्विस सेक्शन में जाकर वह ऑप्शन चुनना पड़ेगा। वहां यूजर अपना मोबाइल नंबर डालकर अपडेट की प्रोसेस शुरू कर सकते हैं। इसके लिए ऐप में दिए गए निर्देशों के हिसाब से वेरिफिकेशन और ऑथेंटिकेशन पूरा करना होगा।

नए ऐप में सिर्फ मोबाइल नंबर बदलने की सुविधा नहीं है। आधार से जुड़ी दूसरी सर्विस भी इसमें मिलेंगी, जिनका यूजर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा ऐप में किसी दूसरे व्यक्ति के आधार को वेरिफाई करने की सुविधा भी है। अपना बायोमेट्रिक डेटा लॉक या अनलॉक करने का ऑप्शन भी इसी ऐप में मिलेगा।

अब बात उन स्टेप्स की, जो आधार ऐप से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदलने के लिए फॉलो करने होंगे। सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में आधार ऐप खोलिए। अगर आपके फोन में ऐप का पुराना वर्जन है, तो पहले उसे प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से अपडेट कर लीजिए।

इसके बाद ये स्टेप्स फॉलो करने हैं। ऐप खोलकर नीचे दिख रहे सर्विस सेक्शन पर क्लिक कीजिए। वहां आपको मोबाइल नंबर अपडेट करने का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक कीजिए। अब कन्टिन्यू टू अपडेट मोबाइल नंबर पर क्लिक कीजिए और वह नंबर डालिए, जिसे आधार से लिंक कराना है।

फिर स्क्रीन पर दिख रहे निर्देशों का पालन कीजिए और OTP वेरिफिकेशन पूरा कीजिए। ऐप में ऑथेंटिकेशन के स्टेप्स भी पूरे करने होंगे। सारी प्रोसेस पूरी होने के बाद मोबाइल नंबर अपडेट कराने की रिक्वेस्ट सबमिट कर दीजिए।

फीस की बात करें तो आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए 75 रुपये भरने होंगे। रिक्वेस्ट भेजने के बाद आधार में नंबर अपडेट होने में 10 से 15 दिन का वक्त लग सकता है। इस दौरान यूजर ऐप में अपनी रिक्वेस्ट का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे