मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
21:51 IST

35 की उम्र तक बच्चा न होने से ब्रेस्ट कैंसर, डॉक्टर ने बताई असली सच्चाई

देर से मां बनने वाली महिलाओं को अक्सर डराया जाता है कि बच्चा न होने से ब्रेस्ट कैंसर हो जाएगा, डॉक्टर मिताली ने इस दावे की पोल खोली

35 की उम्र तक बच्चा न होने से ब्रेस्ट कैंसर, डॉक्टर ने बताई असली सच्चाई
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

जब कोई महिला मां बनने में देर करती है तो उसे तरह-तरह के ताने सुनने पड़ते हैं। कई बार ये ताने सिर्फ बोलचाल तक सीमित नहीं रहते, बल्कि डराने वाला रूप ले लेते हैं। जैसे कि यह कहना, तुम्हारी उम्र 35 साल हो गई है और अभी तक बच्चा नहीं हुआ, तो तुम्हें ब्रेस्ट कैंसर हो जाएगा।

डॉ. मिताली को खुद ऐसे तानों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में यह बताया है कि किन वजहों से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ता है। साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया है कि क्या 35 साल की उम्र तक बच्चा न होने से सच में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।

डॉ. मिताली अपने वीडियो में बताती हैं कि उन्हें बार-बार यह ताना सुनना पड़ा है कि अगर 35 साल की उम्र में बच्चा नहीं हुआ तो ब्रेस्ट कैंसर होना तय है। लेकिन उन्होंने साफ कर दिया कि महिलाओं को ऐसे तानों से डरना बंद कर देना चाहिए।

वे आगे बताती हैं कि बच्चा न होने से महिला में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन इस तरह सोचना सही नहीं है। यह कोई तय बात नहीं है। ब्रेस्ट कैंसर का खतरा इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी उम्र क्या है, आपकी मां, बुआ या दादी को यह बीमारी हुई थी या नहीं और परिवार में इसका इतिहास कैसा रहा है। इसे बच्चा न होने से सीधे जोड़ना ठीक नहीं है।

डॉक्टर के मुताबिक इसके अलावा BRCA1, BRCA2 जैसे जेनेटिक म्यूटेशन या पहले कभी स्तन से जुड़ी कोई बीमारी हुई हो, इसका भी ब्रेस्ट कैंसर के खतरे पर असर पड़ सकता है। शराब पीना, मोटापा और कई हार्मोनल व प्रजनन से जुड़े कारण भी इस खतरे को प्रभावित कर सकते हैं।

डॉ. मिताली ने यह भी साफ किया कि बच्चा होना इसका कोई बचाव का तरीका नहीं है। विशेषज्ञों का यही मानना है कि बच्चा होना ब्रेस्ट कैंसर से बचने का उपाय नहीं है। इसलिए लोगों को यह बात ध्यान में रखनी चाहिए और दूसरों को भी सही जानकारी देनी चाहिए। इस बारे में और जागरूकता फैलनी चाहिए। सिर्फ बच्चा न होने की वजह से ब्रेस्ट कैंसर हो जाता है, यह सोच किसी भी तरह से सही नहीं है, यही बात डॉ. मिताली लोगों तक पहुंचाना चाहती हैं।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे