सोम‌वार, 26 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
AQI 319 | Very Poor 06:53 IST

18 साल की उम्र में चुराई 9 दुपहिया

रमेश धुमाल डीसीपी जोन 6

नागपुर.

दुपहिया चोरी में लिप्त 18 साल के युवक को कपिल नगर पुलिस ने पकड़ा है. उससे 9 दोपहिया वाहन बरामद किए, जिनकी कीमत करीब 6 लाख 30 हजार रुपये है. आरोपी जरीपटका के इंदोरा चौक निवासी विहंग सचिन पाटिल है. कपिलनगर पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान एक विहंग संदिग्ध अवस्था में दोपहिया पर जाते हुए दिखाई दिया. पुलिस ने उसे रोककर वाहन के दस्तावेज मांगे, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया. जब वाहन की जांच की गई, तो पता चला कि वह मानकापुर थाने में दर्ज चोरी के मामले से संबंधित है. इसके बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और वाहन चोरी की अन्य वारदातों के सुराग सामने आए. गोरेवाड़ा निवासी प्रतीक पांडुरंग शापामोहन ने कपिलनगर थाना क्षेत्र के सुगत नगर स्थित बुद्ध विहार के पास एक पावभाजी की दुकान के सामने अपनी दुपहिया पार्क की थी. जिसे विहंग ने चुरा लिया था. विहंग से बरामद वाहन चोरी के मामलों के तार कपिलनगर, लकड़गंज, मानकापुर और अंबाझरी थाना क्षेत्रों से जुड़े हैं.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे