रविवार, 15 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

रतलाम में करणी सेना अध्यक्ष महिपालसिंह मकराना करीब 40 लोगों के साथ पुलिस हिरासत में

रिहायशी इलाके में पुलिसकर्मी घर के बाहर खड़े हैं, पास में पुलिस वाहन हैं तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
सियासत PT24 राजनीति डेस्क

यूजीसी के नए कानून के विरोध में रतलाम से भोपाल तक पैदल यात्रा की तैयारी चल रही थी। पुलिस ने श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनके साथियों को हिरासत में ले लिया।

रतलाम में पुलिस ने श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपालसिंह मकराना को हिरासत में ले लिया। उनके साथ करीब 40 और लोगों को भी पुलिस ने पकड़ा है। इन सभी को सैलाना थाने में बैठाकर रखा गया है।

मकराना यूजीसी के नए कानून के विरोध में रतलाम से भोपाल तक स्वर्ण न्याय पैदल यात्रा निकालने वाले थे। इसकी तैयारी बुधवार के लिए की जा रही थी। रतलाम के शास्त्री नगर में राजपूत बोर्डिंग में इसके लिए बैठक रखी गई थी। वहां राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ राजपूत समाज और करणी सेना के बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे।

बताया गया है कि रैली और यात्रा निकालने के साथ ही रतलाम में बैठक करने के लिए भी अनुमति नहीं ली गई थी। बैठक में शामिल होने से पहले ही पुलिस ने मकराना को हिरासत में ले लिया।

इसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल राजपूत बोर्डिंग पहुंचा। पुलिस ने वहां मौजूद सभी लोगों को गिरफ्तार किया, उन्हें अलग-अलग पुलिस गाड़ियों में बैठाया और अलग-अलग जगहों पर भेज दिया।

गिरफ्तारी के दौरान करणी सेना के लोगों ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने "कमल का फूल हमारी भूल" और "सीएम मोहन यादव मुर्दाबाद" के नारे भी लगाए।

#इंदौर#सियासत#PT24#Politics#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन