गुरूवार, 12 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

रतलाम की बाइक चोरी में बांसवाड़ा से पांच पकड़े गए, दो नाबालिग भी शामिल

जुर्म PT24 अपराध डेस्क

पिपलौदा थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में राजस्थान के बांसवाड़ा से पांच आरोपियों को पकड़ा है। इनमें दो नाबालिग हैं। चार बाइक और दो मोबाइल जब्त हुए हैं।

रतलाम जिले की पिपलौदा थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के पांच आरोपियों को राजस्थान के बांसवाड़ा से पकड़ा है। पांचों में दो नाबालिग भी हैं। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी बांसवाड़ा के ही रहने वाले हैं।

पुलिस ने इनके पास से राजस्थान और मध्यप्रदेश पासिंग की चार बाइक और दो मोबाइल जब्त किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 4.5 लाख रुपए बताई गई है।

पिपलौदा थाना प्रभारी रणजीत सिंगार ने बताया कि 27-28 अक्टूबर 2026 की रात करीब 12:30 बजे भमरिया नाल के पास से कांतिलाल की बाइक और दो मोबाइल चोरी हो गए थे। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया और उनकी तलाश शुरू की। मुखबिर से मिली सूचना और दूसरे साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने पांचों को बांसवाड़ा से पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने जावरा, कुशलगढ़, बांसवाड़ा और पिपलौदा इलाके से बाइक चोरी करना कबूल किया है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार तीन बालिग आरोपियों में शहवाज पठान (21), पिता अब्दुल कयुम, निवासी जेल रोड बांसवाड़ा, अमित उर्फ अच्चु (25), पिता शंकरलाल बडेरा, निवासी आम्बावाड़ी बांसवाड़ा और हरीश चरपोटा (18), पिता गौतम चरपोटा, निवासी खोडीपिपलिया बांसवाड़ा शामिल हैं। इनके साथ दो नाबालिगों को भी अभिरक्षा में लिया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस उनसे चोरी की दूसरी वारदातों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

#इंदौर#जुर्म#PT24#Crime#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन