रविवार, 15 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

खरगोन के तीन गांवों में एक रात में चोरी, बाइक, 5 हजार रुपये और दाल ले गए बदमाश

जुर्म PT24 अपराध डेस्क

खरगोन जिले के मोहना, कोठा बुजुर्ग और देवली में गुरुवार रात चोरी की तीन वारदातें हुईं। शुरुआती जानकारी में तीन बदमाशों के शामिल होने की बात है। फुटेज पुलिस को सौंपे गए हैं।

खरगोन जिले के तीन गांवों मोहना, कोठा बुजुर्ग और देवली में गुरुवार की रात चोरी की तीन वारदातें हुईं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इनमें तीन बदमाश शामिल थे। इन घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं।

बदमाशों ने सबसे पहले मोहना से एक बाइक चुराई। सीसीटीवी फुटेज में बाइक का नंबर दिख रहा था, जिससे गांव वालों ने उसकी पहचान की। इसके बाद बदमाश उसी बाइक से कोठा बुजुर्ग पहुंचे।

कोठा बुजुर्ग में उन्होंने एक टेंट हाउस का ताला तोड़ा और गल्ले में रखे 5 हजार रुपये चुरा लिए। यहां के टेंट व्यवसायी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने ताला तोड़कर गल्ले से 5 हजार रुपये चोरी होने की जानकारी दी है। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज भी टांडाबरुड पुलिस को सौंपे हैं।

आखिर में बदमाश देवली पहुंचे और रिटायर लाइनमैन के सूने मकान में घुस गए। वहां से वे 10 किलो तुअर की दाल ले गए।

#इंदौर#जुर्म#PT24#Crime#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन