गुरूवार, 12 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

जमानत के बाद पिता को सौंपे गए 19 साल के विशाल की इंदौर के एमवाय अस्पताल में मौत

अस्पताल के बाहर लोग चलते दिखते हैं, पास में मोटरसाइकिलें, एम्बुलेंस और बैठा सुरक्षा गार्ड है तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
जुर्म PT24 अपराध डेस्क

धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के मामले में शाजापुर जेल में बंद विशाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। जेल प्रशासन के मुताबिक जमानत के बाद उसकी कोई जानकारी उसे नहीं मिली।

धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के एक मामले में न्यायिक अभिरक्षा में रहे 19 साल के विशाल की इंदौर के एमवाय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जमानत मिलने के बाद उसे अस्पताल में ही उसके पिता को सौंप दिया गया था। जेल प्रशासन का कहना है कि जमानत के बाद उसे विशाल के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।

जेल अधीक्षक दुष्यंत पगारे के मुताबिक विशाल दिलीप सिंह गुर्जर का बेटा था और देवास जिले के थाना पीपलरावां के गांव घरटखेड़ी का रहने वाला था। शाजापुर के लालघाटी थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 169/26 में उसे 8 अगस्त 2026 को जिला जेल शाजापुर लाया गया था। वह धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के मामले में जेल में बंद था।

22 अक्टूबर को विशाल की दाईं जांघ में फोड़ा हो गया। उसे पुलिस बल के साथ इलाज के लिए शाजापुर के जिला अस्पताल भेजा गया। वहां संक्रमण बढ़ने पर 28 अक्टूबर को उसे इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इसी बीच शाजापुर की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) श्रीमती सुनयना श्रीवास्तव ने 24 अक्टूबर 2026 को जमानत आदेश क्रमांक 58 जारी किया था।

जमानत आदेश के बाद 29 अक्टूबर को पुलिस गार्ड की मौजूदगी में मुचलके की जरूरी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद विशाल को उसके पिता दिलीप गुर्जर को सौंपकर न्यायिक अभिरक्षा से मुक्त कर दिया गया। यह सारी प्रक्रिया एमवाय अस्पताल इंदौर में ही हुई।

दस्तावेज के मुताबिक यह कार्रवाई विशाल की सहमति से की गई। इसके लिए सुपुर्दगीनामा भी तैयार किया गया, जिस पर विशाल, उसके पिता और संबंधित पुलिसकर्मियों के हस्ताक्षर दर्ज हैं।

जेल अधीक्षक के मुताबिक जमानत के बाद से विशाल के बारे में जेल प्रशासन को कोई जानकारी नहीं है। इलाज के दौरान उसकी मौत की सूचना भी न परिजनों की ओर से और न ही पुलिस की ओर से जेल प्रशासन को दी गई है।

#इंदौर#जुर्म#PT24#Crime#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन