इंदौर-खंडवा रोड के भेरूघाट पर तीन किमी जाम, घंटों फंसे रहे वाहन
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
सिमरोल के भेरूघाट पर शुक्रवार दोपहर अचानक ट्रैफिक बढ़ने से जाम लग गया। मौके पर पुलिस या प्रशासन का कोई अधिकारी नहीं दिखा, स्थानीय लोगों ने ही जाम खुलवाया।
इंदौर-खंडवा रोड पर सिमरोल के पास भेरूघाट में शुक्रवार दोपहर करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। अचानक वाहनों का दबाव बढ़ा और घाट सेक्शन में गाड़ियां एक के पीछे एक कतार में खड़ी हो गईं। सैकड़ों यात्री और वाहन चालक घंटों तक इसी जाम में फंसे रहे।
वहां मौजूद लोगों के मुताबिक दोपहर में रास्ते पर ट्रैफिक अचानक बढ़ गया और देखते ही देखते घाट पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
हैरानी की बात यह रही कि इतना लंबा जाम होने के बावजूद यातायात सुचारू कराने के लिए मौके पर पुलिस या प्रशासन का कोई जिम्मेदार अधिकारी नजर नहीं आया।
हालात बिगड़ते देख आसपास के स्थानीय लोग खुद आगे आए। उन्होंने ट्रैफिक संभाला और जाम खुलवाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद धीरे-धीरे गाड़ियां चलने लगीं, तब जाकर फंसे हुए यात्रियों ने राहत की सांस ली।
गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।