सोम‌वार, 26 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
AQI 319 | Very Poor 09:17 IST

ट्रैफिक जाम देख बुलेट सवार का पारा हाई!

होमगार्ड जवान से गालीगलौज, फिर सड़क पर ही कर दी पिटाई, पाचपावली पुलिस ने दर्ज किया मामला

नागपुर.

सड़क पर ट्रैफिक जाम क्या दिखा, बुलेट सवार युवक अपना आपा ही खो बैठा! यातायात नियंत्रित कर रहे होमगार्ड जवान ने रास्ता साफ करने की बात कही, तो युवक इतना भड़क गया कि बुलेट से उतरकर सीधे जवान से भिड़ गया। गालीगलौज करते हुए उसने जवान की पिटाई कर दी। पाचपावली के बुद्ध पार्क के पास 21 अक्टूबर की रात हुई इस घटना ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और होमगार्ड जवानों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जाम पर सवाल, जवाब सुनते ही मारपीट!

महाराष्ट्र होमगार्ड दल में कार्यरत 43 वर्षीय घनश्याम राऊत की तैनाती ट्रैफिक ब्रांच के लकड़गंज विभाग में है. घटना की रात वह बुद्ध पार्क के पास यातायात संभाल रहे थे. इसी दौरान इंदोरा चौक की ओर से रॉयल एनफील्ड बुलेट (क्रमांक MP 28 MK 8808) पर सवार बेलतरोड़ी निवासी 35 वर्षीय मयूर अशोक गजभिये वहां पहुंचा। उसके साथ बुलेट पर पीछे एक युवक भी बैठा था. ट्रैफिक जाम देखकर पीछे बैठे युवक ने राऊत से सवाल किया कि रास्ता जाम क्यों है, इसे जल्दी हटाओ. राऊत ने जवाब दिया कि वह यातायात सुचारु करने का प्रयास कर रहे हैं. लेकिन यह जवाब मयूर को नागवार गुजरा. वह तमतमाते हुए बुलेट से उतरा और गालीगलौज करते हुए होमगार्ड जवान राउत से मारपीट करने लगा.

ड्यूटी निभा रहे जवान पर हाथ उठाया

यातायात व्यवस्था संभाल रहे जवान के साथ मारपीट की शिकायत पर पाचपावली पुलिस ने मयूर गजभिये के खिलाफ सरकारी कर्मचारी से मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया है. अब सवाल यह है कि सड़क पर व्यवस्था बनाए रखने वाले जवान ही अगर इस तरह की बदसलूकी का शिकार होंगे, तो यातायात नियंत्रण की जिम्मेदारी निभाना कितना मुश्किल होगा.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे