TMKOC क्लब हाऊस ऐप की लाइव क्विज के विनर्स का ऐलान, गोकुलधाम सेट पर बुलाया
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के 18वें एनिवर्सरी पर हुई क्विज में देशभर से लाखों लोगों ने हिस्सा लिया, अब विनर फैमिलीज को गोकुलधाम सोसायटी के सेट पर बुलाया जाएगा
सोनी सब और नीला फिल्म प्रोडक्शन्स ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा यानी TMKOC शो के 18वें एनिवर्सरी के मौके पर 18 दिन तक चली लाइव क्विज को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह शो देश का सबसे लंबे समय से चल रहा और सबसे पॉपुलर फैमिली एंटरटेनमेंट शो माना जाता है।
यह क्विज 1 अगस्त से 21 अगस्त के बीच चली, जिसमें देशभर से लाखों दर्शकों ने हिस्सा लिया। इस क्विज ने फैंस को अपने पसंदीदा शो, उसके किरदारों और गोकुलधाम सोसायटी की दुनिया का जश्न मनाने का मौका दिया।
विनर्स की घोषणा का सिलसिला अभी चल रहा है। अब तक मुंबई से डॉ. विनीत कुमार, डॉ. महालक्ष्मी अय्यर, खुशबू अमित ठक्कर और प्रज्ञा संजय गणात्रा अपने-अपने परिवार के साथ विनर घोषित हो चुके हैं।
यह पूरी क्विज TMKOC क्लब हाउस ऐप पर लाइव होस्ट की गई, जो शो का आधिकारिक डिजिटल पार्टनर ऐप है। इस ऐप के जरिए देशभर के फैंस को रियल टाइम में गोकुलधाम सोसायटी और उसके रहने वालों को लेकर अपनी जानकारी टेस्ट करने का मौका मिला। क्विज के अलावा भी यह ऐप फैंस को उनके फेवरेट TMKOC किरदारों पर बेस्ड मिनी-गेम टूर्नामेंट के जरिए इनाम देता रहता है, जिससे TMKOC की दुनिया को एक नया इंटरैक्टिव अंदाज मिलता है।
क्विज की शर्तों के मुताबिक, डॉ. विनीत कुमार, डॉ. महालक्ष्मी अय्यर, खुशबू अमित ठक्कर, प्रज्ञा संजय गणात्रा और उनकी फैमिली को गोकुलधाम सोसायटी के मशहूर सेट पर जाने, तारक मेहता का उल्टा चश्मा की शूटिंग को करीब से देखने और शो के 18 साल पूरे होने का जश्न कलाकारों के साथ मनाने का खास मौका मिलेगा। यह पूरा एक्सपीरियंस सोनी सब और नीला फिल्म प्रोडक्शन्स मिलकर करा रहे हैं। कुल मिलाकर 18 से ज्यादा विनर फैमिलीज को यह मौका दिया जाएगा।
शो के क्रिएटर और प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने इस पर खुशी जताते हुए कहा कि इस क्विज को लेकर दर्शकों ने जो प्यार दिखाया वह वाकई जबरदस्त है। उन्होंने कहा कि 18 दिनों तक देशभर की फैमिलीज ने उनके साथ 18वां एनिवर्सरी मनाया और यही तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लिए सबसे बड़ा इनाम है। उन्होंने बताया कि इससे यह भरोसा और मजबूत होता है कि यह शो सच में हर भारतीय घर का हिस्सा बन चुका है। मोदी ने कहा कि लोगों की भागीदारी को देखते हुए उन्होंने अपनी पहले की योजना बढ़ा दी और 18 से ज्यादा फैमिलीज को गोकुलधाम सोसायटी बुलाने का फैसला लिया है।
सोनी सब के चीफ कंटेंट ऑफिसर अजय भालवणकर ने कहा कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने सालों में दर्शकों के साथ एक खास रिश्ता बनाया है और क्विज को मिला रिस्पॉन्स उसी रिश्ते का सबूत है। उन्होंने कहा कि TMKOC के 18 साल पूरे होने के जश्न में फैमिलीज को एक साथ आते देखना बहुत सुकून देने वाला था। उन्होंने बताया कि सोनी सब में इस मौके को सेलिब्रेट करने के लिए दर्शकों को सिर्फ शो देखने से आगे बढ़कर गोकुलधाम सोसायटी को खुद एक्सपीरियंस करने का मौका दिया जा रहा है।
क्विज के नतीजे रोज घोषित किए जा रहे हैं, और दर्शकों से कहा जा रहा है कि विनर्स कौन हैं यह जानने के लिए सोनी सब पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा देखते रहें। विनर्स की पूरी लिस्ट अगले कुछ दिनों में TMKOC क्लब हाउस ऐप पर शेयर की जाएगी। आगे की औपचारिकताओं के लिए सभी विनर्स से तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीम खुद पर्सनली संपर्क करेगी।