टीव्हीएस की स्कूटर्स ने मचाई धूम! ज्युपिटर की बिक्री 1.47 लाख के पार; आयक्यूब की बिक्री में 75.50% उछाल
टीव्हीएस मोटर ने अगस्त 2026 में भारतीय बाजार में जोरदार परफॉर्मेंस दिखाई, कंपनी की घरेलू बिक्री 4,33,796 यूनिट तक पहुंची।
टीव्हीएस मोटर ने अगस्त 2026 में भारतीय बाजार में अच्छी परफॉर्मेंस दिखाई है। कंपनी की घरेलू बिक्री 4,33,796 यूनिट तक पहुंच गई, जो अगस्त 2025 के 3,68,862 यूनिट के मुकाबले 17.60% ज्यादा है। यानी एक साल के भीतर कंपनी ने 64,934 गाड़ियां अतिरिक्त बेचीं। हालांकि जुलाई महीने के मुकाबले कुल बिक्री में थोड़ी गिरावट देखी गई।
टीव्हीएस की कुल बिक्री में सबसे बड़ा हिस्सा ज्युपिटर स्कूटर का रहा। अगस्त में ज्युपिटर के 1,47,450 यूनिट बिके, जबकि पिछले साल इसी महीने में 1,42,411 यूनिट की बिक्री हुई थी, यानी सालाना आधार पर 3.54% की बढ़त दर्ज हुई। जुलाई में ज्युपिटर के 1,48,595 यूनिट बिके थे, इसलिए महीने-दर-महीने आधार पर इसमें 0.77% की गिरावट रही।
अपाचे रेंज की बिक्री की बात करें तो यह 55,123 यूनिट रही, जिसमें सालाना आधार पर 22.39% की बढ़त दर्ज हुई। प्रीमियम अपाचे आरटीएक्स और 310 मॉडल की बिक्री 1,925 यूनिट रही, जो पिछले साल के मुकाबले 117.76% ज्यादा है। इसके अलावा टीव्हीएस एक्सएल के 45,936 यूनिट बिके, जिसमें 4.67% की सालाना बढ़त रही।
इलेक्ट्रिक सेगमेंट की बात करें तो आयक्यूब ने सबसे तेज बढ़त दर्ज करने वाले मॉडलों में शामिल होते हुए 42,882 यूनिट की बिक्री की। पिछले साल इसी दौरान यह आंकड़ा 24,434 यूनिट था, यानी 75.50% की बढ़त हुई। इसके साथ ऑर्बिटर इलेक्ट्रिक स्कूटर ने भी 14,641 यूनिट की बिक्री जोड़ी। इस तरह दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मिली-जुली बिक्री 57,523 यूनिट रही।
रायडर की बिक्री की बात करें तो यह 37,002 यूनिट रही, जो सालाना आधार पर 10.67% और जुलाई के मुकाबले 8.43% ज्यादा है। एनटॉर्क 125 और एनटॉर्क 150 मॉडल मिलाकर कुल 40,256 यूनिट बिके। इसके अलावा रोनिन ने भी 11,679 यूनिट के साथ 76.34% की सालाना बढ़त दर्ज की। कंपनी की तरफ से आने वाले समय में टीव्हीएस के नए अपडेटेड मॉडल्स से बिक्री को और रफ्तार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।