मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
20:27 IST

तमिलनाडु में नवजातों को मिलेगी सोने की अंगूठी, 1.28 लाख बच्चों के लिए योजना 28 सितंबर से लागू

तमिलनाडु सरकार की थाईमामन थंगा मोतिरम योजना अब आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने जा रही है, जिसके तहत सरकारी अस्पतालों में जन्मे बच्चों को एक ग्राम सोने की अंगूठी दी जाएगी।

तमिलनाडु में नवजातों को मिलेगी सोने की अंगूठी, 1.28 लाख बच्चों के लिए योजना 28 सितंबर से लागू
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

तमिलनाडु सरकार ने नवजात बच्चों के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है, जिसके तहत सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों को सोने की अंगूठी दी जाएगी। इस योजना का नाम है थाईमामन थंगा मोतिरम थिट्टम, और इसे 28 तारीख को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री खुद लॉन्च करेंगे।

योजना के मुताबिक राज्यभर के सरकारी अस्पतालों में जन्मे बच्चों को एक ग्राम वजन की सोने की अंगूठी दी जाएगी। दिलचस्प बात यह है कि यह योजना पहले माजी मुख्यमंत्री सी. एन. अण्णादुराई की जयंती यानी 15 सितंबर को शुरू होनी थी, लेकिन मुख्यमंत्री विजय के यूके दौरे की वजह से इसे आगे टाल दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार पहले फेज में तमिलनाडु सरकार 1.28 लाख सोने की अंगूठियां बांटेगी।

दरअसल इस योजना के तहत 22 जून से सरकारी अस्पताल में जन्मे हर बच्चे को एक ग्राम की सोने की अंगूठी मिलनी तय हुई थी, और इसके लिए 23 जून को सरकारी आदेश भी जारी हो चुका है। एक प्रेस नोट के हिसाब से तमिलनाडु में हर साल करीब 7.8 लाख बच्चे पैदा होते हैं, जिनमें से 4.2 लाख यानी 53 प्रतिशत डिलीवरी सरकारी अस्पतालों में होती हैं। पहले चरण के लिए योजना के तहत 1,28,000 सोने की अंगूठियां पहले ही खरीदी जा चुकी हैं।

अब सवाल है कि इस योजना का फायदा किसे मिलेगा। तो जवाब यह है कि जो माएं तमिलनाडु की स्थायी निवासी हैं और जिन्होंने प्रेग्नेंसी एंड चाइल्ड ट्रैकिंग यानी PICME सिस्टम में रजिस्ट्रेशन करके RCH ID हासिल की है, वही इसके लिए पात्र मानी जाएंगी। 28 सितंबर से सरकारी अस्पतालों में जन्मे बच्चों को डिस्चार्ज के वक्त ही यह सोने की अंगूठी दे दी जाएगी।

अंगूठी की खासियत की बात करें तो हर अंगूठी पर एक यूनिक सीरियल नंबर होगा और उसकी पैकेजिंग कुछ इस तरह की जाएगी कि उसमें आसानी से कोई छेड़छाड़ या बदलाव न हो सके। योजना के तहत 22 जून 2026 से जन्मे बच्चों के लिए राज्य में 107 हब सेंटरों पर हर दिन 100 सोने की अंगूठियां बांटी जाएंगी। यानी साफ है कि इस योजना का लाभ सिर्फ और सिर्फ तमिलनाडु के स्थायी निवासियों को ही मिलेगा, बाकी राज्यों की सरकार या वहां के नागरिकों का इससे कोई लेना-देना नहीं है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे