कैब लेकर फरार हुआ यात्री
नागपुर.
सवारी बनाकर आया व्यक्ति गंतव्य पर पहुंचने के पहले ही कैब लेकर चंपत हो गया. यह घटना अजनी थाना परिसर में हुई है. शिकायतकर्ता दीपांशु बघले अपने ममेरे भाई की कार टैक्सी में चलाता है. 5 अक्तूबर बीती वह एक ग्राहक को वर्धा मार्ग की होटल एयरपोर्ट सेंटर प्वाइंट से मानेवाड़ा लेकर जा रहा था. रास्ते में ग्राहक ने एक होटल के सामने कार रोकने को कहा. उसने दीपांशु को भूख-प्यास लगने का बताया. सवारी के कहने पर दीपांशु भी पानी लेने के लिए कार से नीचे उतरा. एसी चालु होने से दीपांशु कार बंद नहीं की. इसी दौरान सवारी बनकर बैठा आरोपी कार लेकर फरार हो गया. लौटने पर कार दिखाई नहीं देने से दीपांशु चकरा गया. उसने पुलिस कंट्रोल रूम के 112 नंबर पर घटना की जानकारी दी. अजनी पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है. उसने तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार बरामद कर ली है. आरोपी का पता लगाया जा रहा है.