मंगलवार, 3 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

स्पा सेंटर में देह व्यापार, संचालक-मैनेजर गिरफ्तार

जुर्म PT24 टीम

नागपुर.

कोतवाली थाने के गणेश नगर स्थित एक स्पा सेंटर पर छापा मारकर एक महिला को मुक्त कराया. यह कार्रवाई सामाजिक सुरक्षा विभाग और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की संयुक्त टीम ने की है. स्पा संचालिका और मैनेजर को गिरफ्तार किया है. गणेश नगर के शारदा चौक स्थित गणेश वंदना अपार्टमेंट में संचालित एसएम प्रोफेशनल स्पा सेंटर में देह व्यापार चलाया जा रहा था. महिलाओं को कम समय में ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर ग्राहकों के पास भेजा जाता था. इसका पता चलने पर सामाजिक सुरक्षा विभाग और एएचटीयू ने जाल बिछाया. डमी ग्राहक की मदद से सोमवार शाम स्पा पर दबिस दी. पुलिस टीम ने एक पीड़ित महिला को मुक्त कराया. पुलिस ने स्पा संचालिका शबा परवीन मुनव्वर शेख (36) महल और मैनेजर शेख मोहसीन उर्फ मुन्ना (28) नंदनवन को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन मोबाइल और 3 हजार रुपये नकद बरामद किए है. कोतवाली थाने में अनैतिक व्यापार प्रतिबंधक कानून तथा भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है.

#नागपुर#जुर्म#PT24#Crime#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे