बुधवार, 4 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

स्कूल के पास मिले एमडी तस्कर

जुर्म PT24 टीम

नागपुर.

क्राइम ब्रांच के एनडीपीएस सेल ने गणेशपेठ इलाके में स्कूल के पास दबिश देकर दो एमडी तस्करों को गिरफ्तार किया है. उनसे 7 ग्राम एमडी पाउडर, तीन मोबाइल, एक एक्टिवा और कार सहित 7.26 लाख रुपये का माल बरामद किया है. आरोपी ताजाबाद निवासी शेख फैजान शेख असलम और अब्दुल अनीस है. उनके दो साथियों की खोज की जा रही है. पुलिस को आरोपियों के एक स्कूल के पास आरोपियों की एमडी की बिक्री के लिए आने का पता चला. इसके आधार पर पुलिस ने मंगलवार की रात दबिस दी. उसने आरोपियों को हिरासत में लेकर तलाशी ली तो 7 ग्राम एमडी बरामद हुई. इसकी कीमत 71 हजार रुपये बताई गई है. उन्होंने रामबाग निवासी अमन इंगले और संदीप कश्यप की मदद से तस्करी किए जाने का बताया. इमामवाड़ा एमडी की बिक्री का कुछ समय से केंद्र बना हुआ है.

#नागपुर#जुर्म#PT24#Crime#Nagpur

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे