मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
21:32 IST

सितंबर में ओबेन इलेक्ट्रिक देश की नंबर वन ई-बाइक कंपनी, 1,417 मोटरसाइकिल बिकीं

'वाहन' पोर्टल के सितंबर 2026 के आंकड़ों के मुताबिक बेंगलुरू की ओबेन इलेक्ट्रिक ने 1,417 ई-मोटरसाइकिल बेचीं, जो उसका अब तक का सबसे अच्छा मासिक रिकॉर्ड है।

सितंबर में ओबेन इलेक्ट्रिक देश की नंबर वन ई-बाइक कंपनी, 1,417 मोटरसाइकिल बिकीं
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में अब तक इलेक्ट्रिक स्कूटर का दबदबा रहा है, लेकिन ग्राहकों का झुकाव अब इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की तरफ तेजी से बढ़ता दिख रहा है। 'वाहन' पोर्टल के सितंबर 2026 के आंकड़ों के मुताबिक बेंगलुरू की स्टार्टअप कंपनी ओबेन इलेक्ट्रिक (Oben Electric) देश में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक बाइक बेचने वाली नंबर वन कंपनी बन गई है।

कंपनी ने सितंबर के महीने में 1,417 ई-मोटरसाइकिल की बिक्री दर्ज की। यह उसके इतिहास का अब तक का सबसे अच्छा मासिक रिकॉर्ड है।

इस रिकॉर्ड बिक्री के पीछे कंपनी की बहुचर्चित नई बाइक 'ओबेन रोर इवो' (Rorr Evo) का बड़ा हाथ है। कंपनी का कहना है कि जबरदस्त लुक, पावरफुल परफॉर्मेंस और रोज के इस्तेमाल के लिए आसान होने की वजह से ग्राहकों ने इसे खूब पसंद किया है। इस बाइक को अब तक 25 हजार से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं और कंपनी ने अपना प्रोडक्शन बढ़ा दिया है।

बैटरी और रेंज की बात करें तो बाइक में 3.4kWh की LFP बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह बाइक 180 किलोमीटर चलती है।

स्पीड के मामले में यह बाइक 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। यह सिर्फ 3 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है।

चार्जिंग का खर्च भी कम है। इस बाइक को चार्ज करने में सिर्फ 35 रुपये लगते हैं, यह हिसाब 8 रुपये प्रति यूनिट के रेट से है। इसकी बैटरी 90 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है।

ई-मोटरसाइकिल की इस दौड़ में रिवोल्ट इंटेलीकॉर्प (Revolt Intellicorp) 1,027 यूनिट बेचकर दूसरे नंबर पर रही। हाई-परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स बाइक बनाने वाली अल्ट्रावायलेट ऑटोमोटिव (Ultraviolette) 536 गाड़ियों के साथ तीसरे स्थान पर रही। मैटर मोटर वर्क्स (69 यूनिट) चौथे और राप्ती एनर्जी (17 यूनिट) पांचवें नंबर पर रहीं। इन पांच प्रमुख कंपनियों की कुल बिक्री में अकेले ओबेन इलेक्ट्रिक का हिस्सा करीब 46.2 प्रतिशत है।

ओबेन इलेक्ट्रिक की कामयाबी सिर्फ बिक्री तक सीमित नहीं है। कंपनी अपनी गाड़ियों के ज्यादातर अहम पार्ट्स, जैसे LFP बैटरी, मोटर, कंट्रोलर, चार्जर और सॉफ्टवेयर, बेंगलुरू में 3.5 एकड़ में फैले अपने ही कारखाने में बनाती है। इससे गाड़ियों की क्वालिटी पर कंपनी का पूरा कंट्रोल रहता है। कारखाने की सालाना क्षमता 1 लाख गाड़ियां बनाने की है। सस्ते सफर और पर्यावरण के अनुकूल टेक्नोलॉजी की वजह से ग्राहकों का रुझान अब ओबेन की इस देसी बाइक की तरफ तेजी से बढ़ रहा है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे