शनिवार, 10 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
01:15 IST

श्रेया घोषाल और सोनू निगम की आवाज में 'प्रहार' का रोमांटिक गाना रिलीज

राजकुमार राव और वामिका गब्बी पर फिल्माया गया 'तुझ में बसी मेरी जान' अब सभी बड़े म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

श्रेया घोषाल और सोनू निगम की आवाज में 'प्रहार' का रोमांटिक गाना रिलीज तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

गायक श्रेया घोषाल और सोनू निगम की जोड़ी एक बार फिर सुनने को मिल रही है। आने वाली फिल्म 'प्रहार - द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम' का रोमांटिक गाना 'तुझ में बसी मेरी जान' रिलीज हो गया है। यह गाना राजकुमार राव और वामिका गब्बी पर फिल्माया गया है। इसमें प्यार, शादी की खुशियां और रिश्ते के नाजुक पल दिखाई देते हैं।

गाना टी-सीरिज की प्रस्तुति है। इसमें श्रेया घोषाल और सोनू निगम की सुरीली आवाज सुनाई देती है। संगीत प्रीतम ने दिया है। हिंदी बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं, जबकि मराठी गीत लेखन की जिम्मेदारी अमेय दयाल ने संभाली है। प्यार का अपनापन, साथ बिताए खास पल और रिश्ते का भावनात्मक बंधन गाने में खूबसूरती से पेश किया गया है।

गाने में राजकुमार राव और वामिका गब्बी की शादी की झलक मिलती है। एक-दूसरे को देखते हुए चुपके से डाली गई नजरें, शरारती पल और प्यार जताने वाली छोटी-छोटी बातें उनके रिश्ते की मिठास दिखाती हैं। दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री और श्रेया घोषाल-सोनू निगम की सुरीली आवाज ने गाने में खास रंग भर दिया है।

गाने के बारे में श्रेया घोषाल ने कहा कि 'तुझ में बसी मेरी जान' प्यार, साथ जीने और रिश्ते के छोटे लेकिन अहम पलों का खूबसूरत सेलिब्रेशन है। उन्होंने यह भी बताया कि सोनू निगम के साथ दोबारा गाने का अनुभव खास रहा। उनके मुताबिक राजकुमार राव और वामिका गब्बी की केमिस्ट्री से गाने की भावनाएं और असरदार ढंग से सामने आई हैं।

सोनू निगम ने भी गाने को लेकर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह गाना प्यार के सीधे और खूबसूरत एहसास को सामने लाता है। श्रेया घोषाल के साथ फिर से काम करना उनके लिए सुखद रहा। दोनों गायकों की भावपूर्ण गायकी ने इस रोमांटिक गाने को अलग ऊंचाई दी है।

'प्रहार - द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम' का निर्माण दिनेश विजान और मैडॉक फिल्म्स ने किया है। फिल्म में राजकुमार राव और वामिका गब्बी मुख्य भूमिका में हैं। निर्देशन अविनाश अरुण धवरे ने किया है। फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

'तुझ में बसी मेरी जान' सभी प्रमुख म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो गया है। इसका म्यूजिक वीडियो टी-सीरिज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे