सोम‌वार, 26 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
AQI 319 | Very Poor 08:41 IST

शोर मचा तो भागे चोर, वरना पूरी दुकान साफ कर देते

लकड़गंज में कपड़ों की दुकान में सेंध, शटर उचकाकर गल्ले से 10 हजार उड़ाए

नागपुर.

लकड़गंज में चोरों ने रात के अंधेरे में कपड़ों की दुकान को निशाना बनाया. शटर उचकाकर भीतर घुसे चोर गल्ले से 10 हजार रुपये नकद उड़ा लिए. लोगों को आहट और शोर मचते ही पकड़े जाने के डर से नौ-दो-ग्यारह हो गए. सेंट्रल एवेन्यू की स्थित जमना सोसायटी नंबर-1 में हुई इस वारदात से व्यापारियों में खलबली मच गई है.परिसर के सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस चोरों की खोज कर रही है.

छापरू नगर निवासी सतिंदर कौर की जमना सोसायटी नंबर-1 में 'गिन्निज फैशन स्टूडियो' नाम से लेडिज कपड़ों की दुकान है. घटना की रात वह दुकान बंद कर घर चली गई थीं. अगले दिन सुबह करीब 5 बजे पड़ोसी महेंद्र सिंह वोहरा का फोन आया. उन्होंने दुकान का शटर खुला होने की जानकारी दी. यह सुनते ही सतिंदर कौर दुकान पहुंचीं. अंदर जाकर देखा तो चोरों ने शटर उचकाकर दुकान में प्रवेश किया था और दराज में रखे 10 हजार रुपये नकद गायब थे. तीन संदिग्ध दोपहिया पर सवार होकर चोरी करने पहुंचे थे. वह दुकान में चोरी कर रहे थे, तभी आसपास के लोगों को पता चल गया. लोगों के शोर मचाने पर पकड़े जाने के भय से आरोपी मौके से भाग निकले. अगर समय रहते लोगों को आहट नहीं होती, तो चोर और कितना नुकसान पहुंचाते, यह कहना मुश्किल है. लकड़गंज पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. दुकानदार सतिंदर कौर ने बताया कि परिसर में चोरी की घटनाएं काफी बढ़ गई है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे