सड़क पर खड़ी गाड़ी में खूनी संघर्ष
साथी सहित अपराधी गिरफ्तार, पांचपावली में वारदात
नागपुर.
मामूली बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि पांचपावली के आदर्शनगर में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया. सड़क पर खड़ी दोपहिया गाड़ी हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया. दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर जानलेवा हमला करने के आरोप लगाए गए हैं. इस वारदात में एक युवक के गले, सीने और पैर पर गंभीर चोटें आई हैं. वहीं, दूसरे पक्ष का युवक भी चाकू के हमले में घायल हुआ है. पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
घटना पांचपावली पुलिस थाना क्षेत्र के आदर्शनगर स्थित रानी दुर्गावती चौक पर हुई है. शिकायतकर्ता सुजल सुनील कोकिडिया अपनी पत्नी से मिलने ससुराल गया था. वहां से वापस लौटते समय उसे अपने ससुर के घर के सामने सड़क पर एक दोपहिया वाहन खड़ा दिखाई दिया. सुजल ने वहां मौजूद युवक से गाड़ी हटाने को कहा. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. विवाद के दौरान युवक सुजल को गालियां देने लगा. उसने अपने एक साथी को फोन कर मौके पर बुला लिया. इसके बाद धारदार हथियार से सुजल पर हमला कर दिया गया. हमले में उसके गले, सीने और दाहिने पैर पर चोटें आईं. वह गंभीर जख्मी हो गया. वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से बालू उर्फ बट शेवारे ने शिकायत दर्ज कराई है. बालू की शिकायत के अनुसार उसका भाई गोलू शेवारे बस्ती के रंजीत सहारे के घर के पास रुका हुआ था. इसी दौरान अक्षय उर्फ भेड़या राजेश बोदुले ने उसके भाई गोलू पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में गोलू गंभीर रूप से घायल हुआ. उसका मेयो अस्पताल में इलाज चल रहा है. मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर पांचपावली पुलिस ने मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बालू शेवारे और उसके साथी को गिरफ्तार किया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. बालू शेवारे पेशेवर अपराधी है. उसके खिलाफ प्रतिबंधक कार्रवाई की जानेवाली है.
बाईट : राहुल मदने डीसीपी जोन 3
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।