मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
17:30 IST

राऊत को एमआईडीसी- राजपूत को जरीपटका थाना

राऊत को एमआईडीसी- राजपूत को जरीपटका थाना
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

नागपुर। नागपुर शहर पुलिस दल में दो पुलिस निरीक्षकों के प्रशासनिक तबादले के आदेश सोमवार को जारी किए गए। आदेश के अनुसार, अपराध शाखा यूनिट-4 में कार्यरत बाबुराव नारायण राऊत को एमआईडीसी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, यातायात परिमंडल-सक्करदरा में कार्यरत विठ्ठलसिंग राजपूत का तबादला जरीपटका पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पद पर किया गया है।

कुछ दिन पहले जरीपटका थाने के पुलिस निरीक्षक अनिल ताकसांडे का अचानक नियंत्रण शाखा में तबादला किया गया था। इसके बाद दुय्यम पुलिस निरीक्षक प्रमोद चौधरी को थाने का प्रभार सौंपा गया था। अब राजपूत की नियुक्ति के बाद जरीपटका थाने को नया वरिष्ठ निरीक्षक मिल गया है।

इसी तरह, बाबुराव राऊत पहले पाचपावली थाने में पुलिस निरीक्षक के रूप में कार्यरत थे। कुछ माह पहले उनका तबादला अपराध शाखा की यूनिट-4 में किया गया था। अब एमआईडीसी थाने के निरीक्षक गोकुल महाजन के तबादले के बाद राऊत को एमआईडीसी थाने की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा, सहायक पुलिस निरीक्षक पद से सशस्त्र पुलिस निरीक्षक पद पर अस्थायी पदोन्नति प्राप्त पप्पू यासीन कादरी की पदस्थापना अपराध शाखा में, जबकि महादेव उत्तर भारसाकले की पदस्थापना यातायात शाखा में की गई है।

पुलिस प्रशासन में इन नियुक्तियों के साथ संबंधित थानों और शाखाओं में नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

अभी कोई अपडेट नहीं

खबर छप चुकी है, लेकिन लाइव थ्रेड अभी शुरू नहीं हुआ। डेस्क कोई अपडेट डालते ही वह यहाँ दिखेगा।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे