मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
17:30 IST

जरीपटका हत्याकांड में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच यूनिट-3 की कार्रवाई, दोनों आरोपियों को जरीपटका पुलिस के हवाले किया

जरीपटका हत्याकांड में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार

नागपुर। जरीपटका पुलिस थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या के मामले में फरार चल रहे दो वांछित आरोपियों को नागपुर क्राइम ब्रांच की यूनिट-3 की टीम ने हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रितिक संजय उसरबरसे (21) और लकी अशोक चेवले (19) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, रितिक उसरबरसे वैशाली नगर, स्वीपर कॉलोनी, पांचपावली क्षेत्र का निवासी है, जबकि लकी चेवले पंचकुवा, काली माता मंदिर के पास, रेलवे पटरी लाइन क्षेत्र में रहता है।

दोनों आरोपी जरीपटका पुलिस थाना अपराध क्रमांक 689/2026 में दर्ज मामले में वांछित थे। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

क्राइम ब्रांच यूनिट-3 की टीम ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान मामले में उनकी संलिप्तता सामने आने के बाद दोनों आरोपियों की मेडिकल जांच कराई गई और आगे की जांच के लिए उन्हें जरीपटका पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

मामले में जरीपटका पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है।

अभी कोई अपडेट नहीं

खबर छप चुकी है, लेकिन लाइव थ्रेड अभी शुरू नहीं हुआ। डेस्क कोई अपडेट डालते ही वह यहाँ दिखेगा।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे