प्यारे खान को हटाने के लिए बड़कस चौक पर तीव्र आंदोलन
विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने फूंका बिगुल, आतंकी के साथ-साथ अपराधियों से भी रिश्तों का आरोप
नागपुर.
देशद्रोही आतंकी अबू सालेम की जेल से रिहाई की मांग किए जाने के बाद से विवादों में आए राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारे खाने को तत्काल पद से हटाए जाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने सोमवार को बड़कस चौक पर तीव्र आंदोलन किया. परिषद ने उनकी मांग पर तत्काल कार्रवाई नहीं किए जाने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी.
ज्ञात हो कि बीते दिनों प्यारे खान ने नासिक जेल का मुआयना किया था. वहां मुंबई बम धमाकों का दोषी अबू सालेम उम्र कैद की सजा भुगत रहा है. उससे भेट करने के बाद प्यारे खान ने अबू सालेम की जेल से रिहाई की मांग की थी. इसके बाद से ही प्यारे खान को लेकर विवाद छीड़ा हुआ है. विश्व हिंदू परिषद ने उन्हें तत्काल पद से हटाने की मांग की थी. परिषद ने अबू सालेम से रिश्ते रखने का आरोप लगाते हुए एनआईए से जांच करने तथा उनके कारोबार और आर्थिक प्रगति की ईडी, सीबीआई से जांच कराने की मांग की थी. 15 सितंबर को परिषद ने जिलाधीश को ज्ञापन भी दिया था. इसपर अबतक कोई कार्रवाई नहीं होने से परिषद ने सोमवार को बड़कस चौक पर आंदोलन किया.
परिषद के मंत्री अमोल ठाकरे ने कहा कि प्यारे खान ने अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष पद को बदनाम किया है. वह पहले अध्यक्ष है जिन्होंने आतंकवादी से भेंट करके उसके रिहाई की मांग की है. प्यारे खान गौ तस्कर तथा लव जिहाद का साथ देने के साथ-साथ भू-माफिया भी बन गए है. उन्होंने कई लोगों की जमीनें हड़पी है. पीड़ित हमसे संपर्क करे है. अपराधियों को साथ लेकर घूमते है. मुख्यमंत्री से उन्हें तत्काल पद हटाना चाहिए. अन्यथा हम उग्र आंदोलन करेंगे. प्रदर्शन में अमोल ठाकरे, सह मंत्री राजू पवनारकर, नीलकांत गुप्ता, सहमंत्री प्रेम झामनानी, उपाध्यक्ष विलास पाटिल, बजरंग दल संयोजक शुभम अरखेल, सह संयोजक राहुल नारनवरे सहित बड़ी संख्या परिषद तथा बजरंग दल के सदस्य शामिल हुए.
खबर छप चुकी है, लेकिन लाइव थ्रेड अभी शुरू नहीं हुआ। डेस्क कोई अपडेट डालते ही वह यहाँ दिखेगा।