सोम‌वार, 2 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

पुरानी रंजिश के चलते सीने में चाकू घोंपा

विवेकानंद भारती सेकंड पीआई यशोधरानगर थाना
जुर्म PT24 टीम

चार आरोपी गिरफ्तार, यशोधरा में वारदात

नागपुर में पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. यशोधरानगर के वनदेवीनगर में आरोपियों ने पहले युवक को घर से बाहर बुलाया, फिर घर के पीछे ले जाकर चारों ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की. एक आरोपी ने युवक की छाती में चाकू घोंप दिया. हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

वारदात 31 अक्टूबर की है. यशोधरानगर थाना क्षेत्र के वांजरी पुरानी बस्ती स्थित वनदेवीनगर में रहने वाला रूपेश शिर्के गुलशननगर रेलवे पटरी परिसर से गाय-भैंस चराकर अपने घर लौटा था. इसी दौरान आरोपी मयूर साखरे अपने तीन साथियों के साथ वहां पहुंचा. आरोपियों ने रूपेश को घर से बाहर बुलाया और उसके साथ विवाद शुरू कर दिया. इसके बाद चारों आरोपी उसे घर के पीछे ले गए और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया. मारपीट के दौरान एक आरोपी ने चाकू निकाल लिया और रूपेश की छाती पर वार कर दिया. अचानक हुए इस हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. रूपेश की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक चारों आरोपी वहां से फरार हो चुके थे. खून से लथपथ रूपेश को तत्काल रानी दुर्गावती चौक स्थित अनिरुद्ध अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है. पुलिस जांच में सामने आया है कि करीब एक महीने पहले रूपेश और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। इसी पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. मामले की शिकायत मिलते ही यशोधरानगर पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर अमन साहू, मयूर साखरे, राहुल बालबुधे और मोहम्मद कलीम मोहम्मद आरिफ अंसारी को गिरफ्तार किया है.

#नागपुर#जुर्म#PT24#Crime#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे