पांचपावली में चल रहा था कैसीनो
6 आरोपी गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
नागपुर.
कैसीनो मशीनों के जरिए चल रहे जुए के अड्डे पर क्राइम ब्रांच ने छापा मारकर बड़ा खुलासा किया है. पाचपावली के शोभाखेत में लाल बहादुर शास्त्री गार्डन के सामने चल रहे इस जुआ अड्डे से कैसीनो मशीनों समेत कुल 3 लाख 26 हजार 795 रुपये का माल जब्त किया है. छह आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. दो आरोपी फरार है. पुलिस को मिली गुप्त सूचना के बाद वाहन चोरी विरोधी दस्ते ने छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान नकदी, मोबाइल, कैसीनो मशीनें, मॉनिटर और ऑनलाइन भुगतान से जुड़े उपकरण बरामद किए गए. आरोपी साहिल शेख ने पूछताछ में सागर धनजोडे और फिरोज खान के साथ मिलकर कैसीनो चलाने की बात बताई. दोनों की तलाश जारी है। सभी छह आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र जुआ प्रतिबंधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।