शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
10:57 IST

पैसों के विवाद में युवा व्यवसायी की हत्या

गिट्टीखदान में वारदात, 6 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी बंदी

नागपुर.

पैसों को लेकर हुए विवाद में युवा साउंड सिस्टम व्यवसायी और बैंड वादक की हत्या कर दी गई. यह वारदात गिट्टीखदान थाने के तहत बोरगांव के गोंड टोली में हुई. गिट्टीखदान पुलिस ने तीन नाबालिग सहित 9 आरोपियों को हिरासत में लिया है. गिरफ्तार आरोपियों श्रीकांत उत्तम शेडमाके (19) आदेश कृष्णा शेडमाके (22) उमेश उर्फ रोमेश शेडमाके (27), शिवराज बलराज शेडमाके (18) आदिवासी नगर, बोरगांव मार्ग, महेश जीतेंद्र वाढ़वे (18) मानव नगर, टेका नाका, ऋषभ राकेश शेडमाके (21) गोंड मोहल्ला सदर शामिल है. मृतक अभिजीत उर्फ बाबा सिडाम (35) पांढराबोड़ी है.

अभिजीत का साउंड सिस्टम का व्यवसाय था. वह बैंड वादक भी था. सार्वजनिक आयोजन के काम लेता था. अभिजीत आरोपियों के साथ कारंजा गया था. वहां दुर्गा उत्सव का काम मिला था. आयोजकों द्वारा पुरा भुगतान नहीं दिए जाने से अभिजीत भी आरोपियों को पैसे नहीं दे पाया था. इस वजह से उनका अभिजीत से विवाद भी हुआ था. उसके साथी अभिजीत का बैंजो का मिक्सर लेकर आए थे. अभिजीत साथियों को बैंजो लौटाने को बोल रहा था. वहीं आरोपी पैसों की मांग कर रहे थे. बताया जाता है कि आरोपियों ने बात करने के बहाने अभिजीत को 12 अक्तूबर की रात गोंड टोली में बुलाया. अभिजीत को आरोपियों द्वारा हमला किए जाने का संदेह नहीं हुआ. वहां पहुंचने पर उसका आरोपियों से विवाद हो गया. आरोपियों ने धारदात हथियार से हमला कर उसे गंभीर जख्मी कर दिया. उसे मेयो अस्पताल पहुंचाया गया. इसके आधार पर पुलिस ने हमले का मामला दर्ज किया था. उपचार के दौरान 13 अक्तूबर की तड़के अभिजीत ने दम तोड़ दिया. इसके आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे