सोम‌वार, 26 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
AQI 319 | Very Poor 09:17 IST

पहले बल्ली से पीटा, फिर चाकू से किया वार

गाली देने से रोकने पर जीजा-साला जख्मी, अंबाझरी में वारदात

प्रशांत गायकवाड पीएसआई अंबाझरी थाना

नागपुर.

गालियां देने से मना करने पर अंबाझरी टेकड़ी के अजय नगर स्थित साईबाबा मंदिर के सामने मामूली कहासुनी से शुरू हुए विवाद ने खतरनाक रूप ले लिया. बल्ली से मारपीट करने के बाद धारदार चाकू से हमला करके एक युवक और उसके साले को जख्मी कर दिया गया. अंबाझरी पुलिस ने आरोपी योगेश खंडारे को गिरफ्तार किया है.

शिकायतकर्ता अमोल कावले और आरोपी योगेश खंडारे एक ही कॉलोनी में रहते हैं. वह एक-दूसरे के परिचित है. दोनों के बीच पहले भी विवाद हुआ है. दो से तीन बार योगेश ने अमोल के साथ गाली-गलौज की है. योगेश 22 अक्टूबर की सुबह अमोल के घर के सामने आकर गाली-गलौज करने लगा. अमोल ने इसका कारण पूछा, तो विवाद बढ़ गया और योगेश ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. अमोल के साथ मारपीट होते देख उसका साला ओमप्रकाश अवसरे बीच-बचाव करने पहुचा. इसी दौरान योगेश ने दोनों पर बल्ली से हमला कर दिया. जब ओमप्रकाश ने बल्ली छीन ली, तो योगेश ने अपने पास रखा धारदार चाकू निकाल लिया. उसने ओमप्रकाश के सिर के पिछले हिस्से और दाहिने हाथ पर चाकू से वार कर दिए. अचानक हुए इस हमले से घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. वारदात को अंजाम देने के बाद योगेश फरार हो गया. घटना की शिकायत मिलने के बाद अंबाझरी पुलिस ने हत्या के प्रयास से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी योगेश खंडारे को गिरफ्तार कर लिया है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे