बुधवार, 7 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
20:25 IST

नोटों बंडल बताकर मंगलसूत्र उड़ाया

नोटों बंडल बताकर मंगलसूत्र उड़ाया तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

नागपुर.

उठाईगिरों ने घरेलु नौकरानी का काम करके गुजारा करनेवाली वृद्धा को झांसा देकर मंगलसूत्र चुरा लिया. 60 वर्षीय आशा घरेलु नौकरानी का काम करके गुजारा करती है. वह 6 अक्तूबर की सुबह काम से घर लौट रही थी. वर्धमान नगर के परंपरा लॉन के पास दो लोगों ने आशा को रोका. उन्होंने आशा को अपने पास नोटों के बंडल होने का बताया. उन्होंने आशा को नोटों का बटवारा करने का झांसा देते हुए गले से सोने की चेन देने को कहा. आशा ने चेन उतारकर आरोपियों को दे दी. आरोपी चेन लेकर फरार हो गए. आशा ने घर पहुंचरक परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद लकड़गंज थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है. आशा घरेलु नौकरानी का काम करके परिवार का गुजारा करती है. इस घटना से सदमे में है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे