दोस्ती करके न्यूड फोटो किए वायरल
साथ काम करनेवाले की करतूत, बेलतरोडी थाने में मामला दर्ज
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
नागपुर.
हत्या करने की धमकी देकर एक युवक ने अपनी ही दोस्त को हवश का शिकार बनाकर उसके न्यूड फोटो वायरल किए है. बेलतरोडी पुलिस ने रेप का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है. आरोपी बालाघाट निवासी 22 वर्षीय युवराज है. पीड़ित 22 वर्षीय युवती और युवराज एक ही कंपनी में काम करते है. इसी दौरान दोनों की दोस्ती हुई. युवराज ने पीड़िता को उससे प्रेम करने का झांसा दिया. इसकी आड़ में वह पीड़िता पर उससे शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगा. पीड़िता ने इससे इनकार कर दिया. पीड़िता की शिकायत के अनुसार युवराज ने जान से मारने की धमकी देकर उसे कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया. उससे अश्लील कृत्य करके वीडियो बनाया. इस वीडियो के आधार पर उसे धमकाने लगा. यह वीडियो पीड़िता के रिश्तेदार और मित्रों को भेजकर वायरल किए. पीड़िता ने त्रस्त होकर बेलतरोडी थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने बलात्कार तथा आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.