Mysaa Teaser: रश्मिका मंदाना का रफ-टफ लुक आया सामने, बाप-बेटी के रिश्ते की कहानी
रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म मायसा का टीझर रिलीज हो गया है, जिसमें वो एक्शन से भरे गुस्सैल अंदाज में नजर आ रही हैं।
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
पैन-इंडिया स्टार रश्मिका मंदाना की फिल्म मायसा को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता है। इस फिल्म का टीझर अब रिलीज कर दिया गया है और इसमें रश्मिका का जो अंदाज दिखा है वो पहले की उनकी किसी भी भूमिका से बिल्कुल अलग है। टीझर में वो एक आक्रमक, रफ-टफ और गुस्सैल किरदार में नजर आ रही हैं। फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
रश्मिका मंदाना अपने अभिनय और स्क्रीन पर दमदार मौजूदगी के लिए जानी जाती हैं, लेकिन मायसा में उनका किरदार पूरी तरह नया है। टीझर में वो बेहद आक्रमक और बोल्ड अंदाज में दिखती हैं। इसमें हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन्स के साथ-साथ उनके किरदार के गुस्से और भावनाओं की झलक भी दिखाई गई है।
टीझर से यह भी साफ हो जाता है कि मायसा की कहानी सिर्फ एक्शन तक सीमित नहीं है। इसमें एक बाप और बेटी के अनोखे रिश्ते की भावनात्मक कहानी भी दिखाई गई है, जिसे एक्शन और थ्रिलर के साथ अलग अंदाज में पेश किया गया है। फिल्म में भावना, एक्शन और भव्य दृश्यों का मिश्रण देखने को मिलेगा। इस महिला-केंद्रित एक्शन फिल्म की कहानी के केंद्र में रश्मिका का किरदार ही है।
फिल्म का डायरेक्शन रविंद्र पुल्ले ने किया है, जो सीता रामम में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। मायसा में भी एक्शन, इमोशन और भव्यता का मेल देखने को मिलता है। टीझर में एक बड़े स्तर पर तैयार किए गए पैन-इंडिया सिनेमैटिक वर्ल्ड की झलक भी मिलती है।
फिल्म का म्यूजिक मशहूर संगीतकार जेक्स बेजॉय ने दिया है। टीझर का इंटेंस म्यूजिक स्कोर एक्शन और ड्रामा की तीव्रता को और बढ़ा देता है।
अनफॉर्मुला फिल्म्स की इस फिल्म को रविंद्र पुल्ले ने डायरेक्ट किया है। मायसा एक भावनात्मक एक्शन थ्रिलर है जिसकी कहानी आदिवासी इलाकों की पृष्ठभूमि पर आधारित है। भव्य विजुअल्स, एक्शन, इमोशनल स्टोरी और रश्मिका मंदाना के इस नए अंदाज को लेकर फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। मायसा 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब देखना यह होगा कि रश्मिका का यह रफ-टफ अंदाज बड़े पर्दे पर दर्शकों को कितना पसंद आता है।