बुधवार, 14 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
19:53 IST

मेरठ में सड़क पर खेल रहे दो बच्चों पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें सड़क किनारे खेलते दो बच्चों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया।

मेरठ में सड़क पर खेल रहे दो बच्चों पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर शेयर हुए इस वीडियो में दिखता है कि सड़क पर खेल रहे दो छोटे बच्चों के ऊपर से एक तेज रफ्तार कार गुजर जाती है। फुटेज इतना भयानक है कि देखने वाले के रोंगटे खड़े हो जाएं।

यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में एक छोटी सड़क के किनारे दो बच्चे खेलते नजर आते हैं। पहले एक साइकिल वहां से निकल जाती है और उसके बाद एक चारपहिया गाड़ी आती है। लगता है कि कार चलाने वाले को अंदाजा ही नहीं था कि आगे दो बच्चे खेल रहे हैं। उसने बिना सोचे गाड़ी तेजी से आगे बढ़ा दी और दोनों मासूम हादसे का शिकार बन गए।

बच्चे कार से टकराकर उसके नीचे आ गए। इससे तेज आवाज हुई और तब जाकर ड्राइवर को समझ आया कि कुछ गड़बड़ हो गई है। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और बच्चों के घरवाले घबराकर मदद के लिए दौड़े। वीडियो में कार मौके पर रुकी हुई दिखती है। स्थानीय लोगों ने बच्चों को गाड़ी के नीचे से बाहर निकाला और फौरन पास के अस्पताल में भर्ती कराया।

बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। अस्पताल में भर्ती बच्चों की हालत अभी कैसी है, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

यह वीडियो एक्स पर @RajuSharmajour1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट में लिखा गया है कि बच्चों को अकेला सड़क पर नहीं छोड़ना चाहिए। पोस्ट के मुताबिक मेरठ में घर के बाहर खेल रहे दो मासूम बच्चों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी और दोनों कार के नीचे फंस गए। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे घरवालों ने किसी तरह उन्हें कार के नीचे से निकाला।

वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। एक यूजर ने लिखा, "अरे बाप रे, पर कारचालक को बच्चे दिखे कैसे नहीं।" दूसरे यूजर ने सवाल उठाया, "कारचालक की आंखें क्या फूट गई थीं, कहीं वह नशा करके गाड़ी तो नहीं चला रहा था।" एक और यूजर ने लिखा, "अभिभावकों को बच्चों पर ध्यान रखना चाहिए।" इस तरह कुछ लोग चालक को तो कुछ लोग बच्चों के घरवालों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे