MBA विद इन एआई या जनरल MBA: कौन-सा विकल्प बेहतर? करियर, सैलरी और भविष्य के मौके
एआई टूल्स का इस्तेमाल बढ़ने से मैनेजमेंट की पढ़ाई पर भी असर पड़ा है। विद्यार्थियों के सामने सवाल है कि आम एमबीए चुनें या एआई वाला कोर्स।
आज के डिजिटल और टेक्नोलॉजी वाले दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। मार्केटिंग से लेकर फाइनेंस और ह्यूमन रिसोर्स तक, हर क्षेत्र में कंपनियां एआई टूल्स का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल कर रही हैं। इसका सीधा असर अब मैनेजमेंट की पढ़ाई पर भी दिखने लगा है।
इसी वजह से आम एमबीए की जगह "एआई के साथ मैनेजमेंट" वाला खास कोर्स विद्यार्थियों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। ऐसे में सवाल खड़ा हो गया है कि कौन-सा कोर्स चुनें।
एआई वाला एमबीए ऐसा मैनेजमेंट कोर्स है, जिसमें बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के कारोबारी इस्तेमाल पर खास ध्यान दिया जाता है। इसमें विद्यार्थियों को सिखाया जाता है कि कंपनियां एआई और डेटा की मदद से अपना कामकाज कैसे बेहतर कर सकती हैं।
इसके उलट जनरल मैनेजमेंट ज्यादा व्यापक कोर्स है। इसमें मार्केटिंग, फाइनेंशियल मैनेजमेंट, ह्यूमन रिसोर्स और ऑपरेशंस मैनेजमेंट जैसे बिजनेस मैनेजमेंट के अलग-अलग हिस्सों की गहराई से जानकारी दी जाती है, जिससे विद्यार्थियों को अलग-अलग उद्योगों में काम करने का मौका मिलता है।
दोनों कोर्स के बाद करियर के अलग-अलग रास्ते खुलते हैं। अगर आपको बिजनेस और टेक्नोलॉजी, दोनों में दिलचस्पी है और डेटा के आधार पर फैसले लेने की क्षमता बढ़ानी है, तो एआई वाला मैनेजमेंट कोर्स अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें खासकर बिजनेस एनालिटिक्स और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन जैसे रोल मिलते हैं।
दूसरी तरफ, अगर आप मैनेजमेंट के कई क्षेत्रों में करियर के रास्ते खुले रखना चाहते हैं, तो जनरल मैनेजमेंट ज्यादा फायदेमंद साबित होता है।
रही बात सैलरी की, तो ऐसा नहीं है कि सिर्फ किसी एक कोर्स को ज्यादा वेतन मिलता हो। वेतन पूरी तरह संस्थान की प्रतिष्ठा, स्किल और अनुभव पर निर्भर करता है।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।