मान्सून फिर सक्रिय, IMD ने 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट दिया, विदर्भ के कई जिलों में येलो अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग ने 25 सितंबर को देश के 17 राज्यों में भारी बारिश का हाई अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र के नागपुर समेत विदर्भ के कई जिलों को येलो अलर्ट दिया गया है।
अगस्त का पूरा महीना और सितंबर के पहले दो हफ्ते महाराष्ट्र में बारिश गायब सी हो गई थी, जिससे राज्य पर सूखे का खतरा मंडराने लगा था। मगर अब राहत की खबर है, मान्सून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पिछले दो-तीन दिनों से राज्य समेत देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हो रही है।
भारतीय मौसम विभाग यानी IMD ने 25 सितंबर को देश के 17 राज्यों के लिए भारी बारिश का हाई अलर्ट जारी किया है। किसानों और मछुआरों के लिए भी गाइडलाइन जारी की गई है। मौसम विभाग ने यह भी साफ किया है कि इस दौरान करीब 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
IMD के मुताबिक इस तूफान का सबसे ज्यादा असर ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश, इन तीन राज्यों पर पड़ेगा। इन राज्यों में लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। मौसम विभाग ने यह आशंका भी जताई है कि पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं भूस्खलन हो सकता है। पूर्वी भारत में बारिश का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है, इसलिए वहां के लोगों को सिर्फ जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।
जिन 17 राज्यों के लिए 25 सितंबर को हाई अलर्ट जारी किया गया है, उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश शामिल हैं।
महाराष्ट्र में भी 25 सितंबर को कई जगह अच्छी बारिश का माहौल बना है। राज्य के कुछ जिलों को येलो अलर्ट दिया गया है। IMD के मुताबिक अगले 24 घंटों में मराठवाड़ा और विदर्भ में बारिश और तेज हो सकती है। इसी को देखते हुए यवतमाळ, वाशिम, बुलढाणा, भंडारा, गोंदिया, नागपुर, अकोला और चंद्रपुर जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
खबर छप चुकी है, लेकिन लाइव थ्रेड अभी शुरू नहीं हुआ। डेस्क कोई अपडेट डालते ही वह यहाँ दिखेगा।