मानसून फिर रूठा, अगले 5-6 दिन महाराष्ट्र में तेज बारिश के आसार नहीं, नागपुर-मुंबई का मौसम जानें
महाराष्ट्र में इस बार मानसून के सीजन में उम्मीद के मुताबिक बारिश नहीं हुई, आगे भी हालात जल्दी बदलने के आसार कम हैं।
महाराष्ट्र में इस साल मानसून पूरी तरह मेहरबान नहीं हुआ। जून से सितंबर तक चलने वाले मानसून सीजन में राज्य के कई हिस्सों में बारिश की भारी कमी दर्ज हुई है। कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश जरूर हुई, लेकिन पूरे राज्य में एक साथ जोरदार बारिश देखने को नहीं मिली। इससे किसानों के साथ-साथ आम लोगों की भी चिंता बढ़ गई है। मराठवाड़ा और विदर्भ के कई इलाकों में तो बारिश की कमी का सीधा असर खेती पर पड़ा है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले पांच से छह दिन तक महाराष्ट्र में कहीं भी बड़े पैमाने पर बारिश होने के आसार नहीं हैं। इस दौरान भारी बारिश की संभावना भी बहुत कम बताई जा रही है, यानी अभी जो मौसम चल रहा है वही कुछ दिन और बना रह सकता है। मौसम में कोई बड़ा बदलाव आया तो भारतीय मौसम विभाग (IMD) की तरफ से नया अपडेट दिया जाएगा।
इसी बीच सितंबर के बीच से मानसून के लौटने की प्रक्रिया शुरू होने का वक्त भी आ गया है। राजस्थान से मानसून की वापसी शुरू होते ही इसका असर बाकी राज्यों के मौसम पर भी दिखने लगता है। महाराष्ट्र से मानसून आमतौर पर अक्टूबर में विदा होता है, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस बार वापसी के दौरान भी औसत से कम बारिश होने की संभावना है।
नागपुर की बात करें तो 19 सितंबर को यहां मौसम गर्म और उमस भरा रहने वाला है। सुबह के वक्त तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। आज शहर का अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। नमी का स्तर 92 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जिससे उमस और बढ़ेगी। वायुमंडलीय दबाव 1009 के स्तर पर है, सूर्योदय सुबह 5:42 बजे और सूर्यास्त शाम 5:57 बजे होगा। हवा की क्वालिटी की बात करें तो नागपुर का AQI आज 60 दर्ज हुआ है, जो Moderate केटेगरी में आता है। यहां PM 2.5 का स्तर 34 और PM 10 का स्तर 40 है, ऐसे में सेंसिटिव लोगों को बाहर निकलते वक्त हवा की क्वालिटी पर ध्यान रखने की सलाह दी गई है।
मुंबई में भी आज मौसम गर्म और उमस भरा रहने का अनुमान है। 19 सितंबर को यहां तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। नमी का स्तर 91 प्रतिशत और वायुमंडलीय दबाव 1011 के स्तर पर है। सूर्योदय सुबह 6:26 बजे और सूर्यास्त शाम 6:38 बजे होगा। मुंबई का AQI आज 43 रहा, जो Good केटेगरी में आता है, PM 2.5 का स्तर 10 और PM 10 का स्तर 48 दर्ज हुआ।
आने वाले दिनों में नागपुर का तापमान 33 से 28 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है, जबकि मुंबई में यह करीब 30 से 31 डिग्री के आसपास बना रह सकता है। मौसम और AQI में स्थानीय स्थितियों के हिसाब से बदलाव संभव है।
खबर छप चुकी है, लेकिन लाइव थ्रेड अभी शुरू नहीं हुआ। डेस्क कोई अपडेट डालते ही वह यहाँ दिखेगा।