मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
19:22 IST

महीने के आखिर में लगातार 5 दिन बैंक बंद रहने के आसार, जरूरी काम पहले निपटा लें

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के प्रस्तावित हड़ताल की वजह से 26 से 30 सितंबर तक बैंक शाखाओं का कामकाज प्रभावित हो सकता है, SBI ने ग्राहकों को अलर्ट भेजा।

महीने के आखिर में लगातार 5 दिन बैंक बंद रहने के आसार, जरूरी काम पहले निपटा लें
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

अगर आपको सितंबर महीने के आखिर में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है तो यह खबर आपके काम की है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल का प्रस्ताव रखा है। इस संगठन का दावा है कि यह बैंकिंग सेक्टर के करीब 90 फीसदी अफसरों और कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करता है।

हड़ताल के दौरान बैंक शाखाओं में सीधा काम-काज गड़बड़ा सकता है, इसी वजह से देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों को साफ सलाह दी है कि सारे जरूरी काम समय रहते निपटा लें।

दरअसल 28 से 30 सितंबर की प्रस्तावित तीन दिन की हड़ताल से पहले 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार की साप्ताहिक छुट्टी पड़ रही है। इस वजह से 26 से 30 सितंबर तक लगातार 5 दिन ग्राहकों को बैंक शाखा में जाकर काम कराना मुश्किल हो सकता है। जिन ग्राहकों को शाखा में जाकर काम पूरा करना है, वे यह सब 25 सितंबर से पहले ही निपटा लें, ऐसी सलाह दी गई है।

SBI ने अपने सभी ग्राहकों को इस बारे में मेसेज भेजकर सतर्क किया है। बैंक के मेसेज में लिखा है, "प्रिय बैंक ग्राहक, कुछ कर्मचारी संगठनों ने 28 से 30 सितंबर 2026 तक 3 दिन की हड़ताल का आवाहन किया है। कृपया अपने बैंक के जरूरी काम पहले ही पूरे कर लें। बैंकिंग सेवाओं के लिए ATM/ADWM, कस्टमर सर्विस सेंटर, YONO, UPI या दूसरी डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल करें।" बैंक ने यह भी कहा कि शाखा के कामकाज पर असर कर्मचारियों की हड़ताल में हिस्सेदारी पर निर्भर करेगा, लेकिन सेवाएं सुचारू रखने की पूरी कोशिश की जाएगी।

जिन कामों में बैंक स्टाफ की मदद या असली कागजात की जरूरत पड़ती है, उन पर हड़ताल का ज्यादा असर पड़ सकता है। जैसे कैश जमा करना, चेक से जुड़े काम, KYC अपडेट करना, जरूरी कागजात जमा करना, डिमांड ड्राफ्ट (DD) बनवाना या स्टाफ की मदद से होने वाले दूसरे काम इन दिनों अटक सकते हैं या देर हो सकती है। चेक क्लियरिंग की प्रक्रिया में भी दिक्कत आ सकती है।

ग्राहकों के लिए जरूरी चेकलिस्ट यह है, 25 सितंबर से पहले शाखा में जाकर बाकी सारे काम पूरे कर लें, ATM या ADWM से जरूरी नकदी की व्यवस्था पहले ही कर लें, खाते में इतना पैसा रखें कि EMI और SIP का ऑटो-डेबिट बाउंस न हो, ऑनलाइन लेन-देन के लिए UPI और नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करें, KYC, चेक प्रोसेसिंग और कागजात से जुड़े काम पहले ही निपटा लें, और अगर किसी बैंकिंग काम की आखिरी तारीख 28 से 30 सितंबर के बीच है तो उसे समय से पहले पूरा कर लें।

प्रस्तावित हड़ताल का सबसे ज्यादा असर बैंक शाखाओं की सीधी सेवाओं पर पड़ेगा। SBI समेत सभी बैंकों ने ग्राहकों को इंटरनेट बैंकिंग, YONO मोबाइल ऐप और UPI जैसे डिजिटल माध्यम इस्तेमाल करने की सलाह दी है। इन ऑनलाइन सेवाओं के जरिए पैसे ट्रांसफर करना, मोबाइल और लाइट का बिल भरना और बाकी रोजमर्रा के लेन-देन बिना किसी रुकावट के हो सकते हैं।

बैंक हड़ताल की वजह से EMI या क्रेडिट कार्ड का बिल भरना रुकेगा नहीं। ग्राहक UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग या दूसरे डिजिटल विकल्पों से अपना पेमेंट समय पर कर सकते हैं। सबसे जरूरी बात यह है कि EMI, SIP या किसी भी ऑटो-डेबिट के लिए खाते में पर्याप्त बैलेंस होना चाहिए। अगर किसी बिल की आखिरी तारीख हड़ताल के इन दिनों में पड़ रही है, तो आखिरी वक्त तक इंतजार किए बिना उसे पहले ही भर देना ठीक रहेगा।

हड़ताल की मुख्य वजह क्या है, इस बारे में UFBU ने मुख्य रूप से हफ्ते में 5 दिन की बैंकिंग व्यवस्था (5-Day Work Week) लागू करने की मांग की है। इसके साथ ही कर्मचारियों की पेंशन में सुधार, सभी पेंशनधारकों के लिए एक जैसा महंगाई भत्ता (DA) फॉर्मूला लागू करना और NPS के तहत आने वाले कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (OPS) में शामिल होने का विकल्प देना, इन मांगों को लेकर यह देशव्यापी हड़ताल बुलाई गई है।

अभी कोई अपडेट नहीं

खबर छप चुकी है, लेकिन लाइव थ्रेड अभी शुरू नहीं हुआ। डेस्क कोई अपडेट डालते ही वह यहाँ दिखेगा।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे