सोम‌वार, 9 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

लातूर में संपत्ति विवाद पर 7 साल के बेटे की हत्या, संशयित पिता परभणी से गिरफ्तार

गांव की कच्ची गली के पास दो पुलिसकर्मी नाले की जांच कर रहे हैं, चारों ओर पीली टेप तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
जुर्म PT24 टीम

लातूर के सुल गल्ली इलाके में 5 नवंबर से लापता 7 साल के बच्चे की लाश खेत के नाले में मिली। पुलिस ने संपत्ति विवाद में हत्या के संशयित आरोपी पिता को परभणी से पकड़ा है।

लातूर शहर के सुल गल्ली इलाके में संपत्ति के विवाद ने एक मासूम की जान ले ली। पुलिस के मुताबिक 7 साल के बच्चे का गला दबाकर हत्या की गई। इस मामले में पुलिस ने संशयित आरोपी पिता युसूफ मुबारक सय्यद (58) को परभणी से गिरफ्तार किया है। घटना सामने आने के बाद लातूर शहर और आसपास के इलाके में भारी गुस्सा है।

पुलिस की दी जानकारी के अनुसार संशयित आरोपी युसूफ सय्यद की दो पत्नियां हैं। पहली पत्नी से उसके दो बच्चे हैं। दूसरी पत्नी का यह बच्चा इकलौता बेटा था। युसूफ पहले ही पहली पत्नी के दोनों बच्चों को संपत्ति में हिस्सा दे चुका था। इसी वजह से दूसरी पत्नी लगातार कह रही थी कि "मेरे बेटे को भी संपत्ति में बराबर का हिस्सा मिलना चाहिए।" इस बात को लेकर पति और पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे।

गुरुवार, 5 नवंबर की रात युसूफ बेटे को साथ लेकर घर से निकला और रातभर घर नहीं लौटा। बेटा और पति अचानक गायब हो गए तो दूसरी पत्नी घबरा गई। वह तुरंत पुलिस स्टेशन पहुंची और दोनों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।

जांच शुरू करते ही पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में 5 नवंबर की रात करीब 9:30 बजे युसूफ बच्चे का हाथ पकड़कर घर के पीछे वाले खेत की तरफ जाता साफ दिखा। करीब एक घंटे बाद वही कैमरे में अकेला घर की तरफ लौटते हुए कैद हुआ। इस फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने उसे परभणी से हिरासत में लिया। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो उसने जुर्म कबूल कर लिया।

इसके बाद रविवार, 8 नवंबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे घर के पीछे के खेत में बने नाले के पानी से बच्चे की सड़ी-गली लाश निकाली गई।

लातूर शहर के पुलिस उपअधीक्षक समीरसिंह सालवे ने बताया, "लापता बच्चे की लाश खेत के नाले में मिली है और वह सड़ चुकी थी। अंदाजा है कि उसकी हत्या 5 नवंबर को ही हुई थी। संपत्ति के विवाद की वजह से ही यह हत्या हुई, यह बात सामने आई है और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।"

कानून के जानकारों के मुताबिक मुस्लिम पर्सनल लॉ में पुरुष को एक से ज्यादा शादी की इजाजत है, फिर भी पहली या दूसरी, किसी भी पत्नी से हुए वैध बच्चे पिता की संपत्ति में वारिस के हक से वंचित नहीं रह सकते। पहली पत्नी के बच्चों की तरह दूसरी पत्नी के बेटे को भी संपत्ति में बराबर का हक मिलता है। इसके बावजूद इस वारदात से हर तरफ दुख और रोष है।

#नागपुर#जुर्म#PT24#Crime#Nagpur

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन