लंदन में कतरिना कैफ का स्टाइलिश लुक, फैन्स बोले: अब हेयर केयर प्रोडक्ट भी लाओ
कतरिना कैफ अपने ब्यूटी ब्रांड Kay Beauty की लंदन में हुई सालगिरह के कार्यक्रम में पहुंचीं तो सड़क पर फैन्स की भीड़ लग गई।
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
बॉलीवुड एक्ट्रेस कतरिना कैफ एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह है लंदन में उनका नया लुक। वे अपने ब्यूटी ब्रांड Kay Beauty की लंदन में हुई सालगिरह के कार्यक्रम के लिए वहां गई थीं।
नवंबर 2025 में कतरिना ने बेटे को जन्म दिया था। उसका नाम विहान रखा गया है। बच्चे के जन्म के बाद वे काफी वक्त तक कैमरे से दूर रहीं। न कोई एअरपोर्ट लुक दिखा, न कोई इवेंट। वे कहीं नजर ही नहीं आ रही थीं।
गणपति के समय सिर्फ एक बार वे विकी के साथ अंबानी के घर आरती के लिए पहुंची थीं। तब सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। डिलीवरी के बाद उनके वजन को लेकर कई नेटकर्मियों ने उनका मजाक उड़ाया। भाईजान को भी यह बात पसंद नहीं आई और उन्होंने ट्रोल करने वालों को आड़े हाथों लिया। ट्रोलिंग के बाद सिर्फ एक महीने में कतरिना ने ऐसी वापसी की कि ट्रोल करने वालों की बोलती बंद हो गई।
Kay Beauty कतरिना का अपना ब्यूटी ब्रांड है। लंदन में इसी ब्रांड की सालगिरह का कार्यक्रम था। उन्हें देखने के लिए सड़क पर फैन्स ने भारी भीड़ जमा कर ली। उनका लुक देखकर सब हैरान रह गए। चेहरे पर वही पुराना ग्लो था, कपड़े एकदम स्टाइलिश थे और बाल खुले और खूबसूरत।
उस दिन कतरिना ने चॉकलेट ब्राउन रंग की ड्रेप स्कर्ट पहनी थी। उस पर टेलर ब्लेजर था और अंदर ब्लैक टॉप। पैरों में सादे बेली शूज और हाथ में एक छोटा ब्लैक बैग। लुक एकदम सिंपल था, लेकिन बहुत क्लासी लग रहा था। सबसे ज्यादा ध्यान उनके बालों ने खींचा। उनके लंबे, खुले और शायनी बाल देखकर लोगों ने उनसे फौरन गुजारिश करनी शुरू कर दी।
सिर्फ एक महीने में उन्होंने खुद में इतना बदलाव कैसे किया, यही बात सबको हैरान कर रही है।
तस्वीरें सामने आते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक फैन ने लिखा, "कतरिना प्लीज अब ब्यूटी प्रोडक्ट्स के साथ हेयर केयर प्रोडक्ट्स भी लॉन्च करो।" दूसरे ने कहा, "ट्रोलर्स को अच्छा थप्पड़ पड़ा है।" एक और यूजर ने लिखा कि उन्हें ट्रोल करने से पहले लोग भूल गए थे कि वह कतरिना है।
कतरिना कैफ और अभिनेता विकी कौशल ने 9 दिसंबर 2021 को शादी की थी। उनकी शाही शादी राजस्थान के सवाई माधोपुर में हुई थी। शादी के 4 साल बाद उन्होंने गुड न्यूज दी। उनके बेटे का नाम विहान है।