लगातार हार से बौखला गई कांग्रेस
संवैधानिक संस्थाओं की कर रही बदनामी, नितिन गडकरी का हमला
नागपुर.
भाजपा की 'संविधान बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च के जरिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही है. कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी अशोभनीय स्तर पर पहुंच गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के बारे में जिस तरह की अनर्गल टिप्पणियां की जा रही हैं, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. गडकरी ने कहा कि लगातार चुनावी हार से कांग्रेस के नेता बौखला गए हैं. इसी बौखलाहट में वे संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बना रहे हैं और चुनाव आयोग की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हार-जीत स्वीकार करना चाहिए, लेकिन राजनीतिक विरोध के नाम पर संवैधानिक संस्थाओं की बदनामी करना उचित नहीं है.
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।