कुख्यात लोंदे गैंग पर लगाया मकोका
पवन सूर्यवंशी हत्याकांड में लिप्त है अपराधी, 10 आरोपी जेल में, 2 है फरार
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
नागपुर.
हुड़केश्वर थाना परिसर में हुई 18 वर्षीय पवन सूर्यवंशी हत्याकांड के अपराधियों के खिलाफ नागपुर शहर पुलिस ने मकोका यानी महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है. मामूली वाहन विवाद से शुरू हुई रंजिश में पवन की हत्या की गई थी. 10 आरोपी जेल की सलाखों के पीछे हैं, जबकि दो अब भी फरार हैं. गैंग के कथित लीडर यश दिलीप लोंदे पर हत्या सहित 7 गंभीर मामले दर्ज है. 25 जुलाई 2026 को वाहन को कट लगने की बात पर पवन सूर्यवंशी और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था. इसी विवाद को लेकर पवन और उसके दोस्तों को मानेवाड़ा श्मशान घाट पर बातचीत के बहाने बुलाया गया था. वहां समझौते के बजाय हथियारों से हमला करके पवन सूर्यवंशी की हत्या कर दी गई जबकि उसके 17 वर्षीय दोस्त अमन अजय काले को जख्मी कर दिया गया. अब इस गैंग पर मकोका की मार पड़ी है! हुड़केश्वर पुलिस इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। सभी फिलहाल जेल में बंद हैं। लेकिन यश राजू गोमासे और अमन धनराज चौरसिया अब भी फरार हैं. गैंग का लीडर यश दिलीप लोदे है, जिसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, चोरी, डकैती की तैयारी, मारपीट, अवैध हथियार रखने और जान से मारने की धमकी जैसे 7 गंभीर मामले दर्ज हैं. पुलिस का दावा है कि पूरी गैंग के खिलाफ कुल 11 गंभीर अपराध दर्ज हैं।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।