रविवार, 15 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

किआ इंडिया आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में लगाएगी नया प्लांट, 2 अरब डॉलर का निवेश

दिन की रोशनी में कारखाने के बाहर कतारों में खड़ी गाड़ियां और काम करते कर्मचारी तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
कारोबार PT24 टीम

किआ इंडिया अनंतपुर में नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट बनाने के लिए $2 Billion लगाएगी। कंपनी की सालाना प्रोडक्शन कैपेसिटी 6.3 लाख गाड़ियों तक पहुंचने की उम्मीद है।

किआ इंडिया ने भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए बड़ी तैयारी की है। कंपनी ने आंध्र प्रदेश में नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने के लिए $2 Billion के निवेश का ऐलान किया है। इस विस्तार से कंपनी की प्रोडक्शन कैपेसिटी मौजूदा 4.3 लाख गाड़ियों से बढ़कर सालाना 6.3 लाख गाड़ियों तक पहुंचेगी। इस प्रोजेक्ट से करीब 12,000 नए रोजगार बनने की उम्मीद है।

किआ का नया प्लांट आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में लगेगा। इसके लिए कंपनी ने आंध्र प्रदेश सरकार के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) किया है। यह नया प्लांट और सप्लायर कंपनियों की सुविधाएं मिलाकर 465 एकड़ इलाके में तैयार की जाएंगी। नए प्रोजेक्ट से कंपनी के मौजूदा प्रोडक्शन सिस्टम को बड़ी मदद मिलेगी। इस प्लांट में स्टैम्पिंग, वेल्डिंग, पेंटिंग और कार असेंबली जैसे काम होंगे।

किआ के मौजूदा अनंतपुर प्लांट की सालाना प्रोडक्शन कैपेसिटी 4.3 लाख गाड़ियों की है। नए प्लांट से हर साल 2 लाख और गाड़ियां बनाई जा सकेंगी। इस तरह दोनों प्लांट चालू होने के बाद कंपनी की कुल सालाना कैपेसिटी करीब 6.3 लाख गाड़ियों तक पहुंच जाएगी। नए प्लांट में पेट्रोल-डीजल इंजन वाली कारों के साथ इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाने की भी योजना है।

इस प्रोजेक्ट से आंध्र प्रदेश की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को रफ्तार मिलने की संभावना है। किआ और उसके सप्लायर पार्टनर्स के इस विस्तार से करीब 12,000 सीधे और परोक्ष रोजगार बनने की उम्मीद है। इससे स्थानीय सप्लायर कंपनियों, गाड़ियों के पुर्जे बनाने वाले उद्योगों और लॉजिस्टिक्स सेक्टर को भी फायदा हो सकता है।

कंपनी की जानकारी के मुताबिक नए प्लांट में 2030 की शुरुआत से प्रोडक्शन शुरू करने की योजना है। अभी किआ के भारतीय पोर्टफोलियो में सेल्टोस, सोनेट, सिरॉस, कैरेंस और कार्निवल जैसी कारें शामिल हैं। नए प्लांट से आगे चलकर भारत में नए ICE और EV मॉडल बनाने के लिए कंपनी को ज्यादा गुंजाइश मिलेगी। साथ ही भारत से विदेश को होने वाला गाड़ियों का निर्यात बढ़ाने में भी इस विस्तार से मदद मिल सकती है।

#नागपुर#कारोबार#PT24#Business#Nagpur

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन