सोम‌वार, 26 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
AQI 319 | Very Poor 09:17 IST

खिड़की से झांकने पर चल गए हथियार

पांच जख्मी, दो गुट में विवाद, भांडेवाड़ी में वारदात

नितिन चरडे पीआई भांडेवाड़ी थाना

नागपुर.

घर की खिड़की से झांकने की बात... फिर शुरू हुई कहासुनी, गाली-गलौज और देखते ही देखते मामला खूनी संघर्ष तक पहुंच गया. नागपुर के भांडेवाड़ी थाना क्षेत्र के चांदमारी माता नगर में दो गुट के बीच हुए विवाद में एक-दूसरे पर चाकू, ईंट और डंडों से हमला कर दिया गया. इस हिंसक झड़प में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए मेयो अस्पताल ले जाया गया. घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने क्रॉस FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि एक मामले में मोहम्मद फिरोज मंसूरी को गिरफ्तार किया गया है.

खिड़की से झांकने की बात पर शुरू हुई कहासुनी

21 अक्टूबर की रात चांदमारी माता नगर निवासीरईस कुरैशी के भाई की पत्नी बेटी को ट्यूशन क्लास से घर लेकर जा रही थी. आरोपी मो. फिरोज मंसुरी खिड़की के बाहर झांक रहा था. रईस के भाई की पत्नी ने यह बात पति को बताई. उसका पति ताज मोहम्मद और नुर मोहम्मद आरोपी फिरोज को खिड़की से बाहर झांकने की वजह पूछने के लिए आए. उनके बीच कहासुनी हो गई जो देखते ही देखते हमले में बदल गई. मो. फिरोज पुराना अपराधी है. उसने अपने भाई मो. हुसैन की मदद से चाकू से हमला करके ताज मोहम्मद, उसके भाई नुर मोहम्मद, कलाम मोहम्मद तथा रईस मोहम्मद को गंभीर जख्मी कर दिया. इसके जवाब ने मोहम्मद बंधुओं ने ईट से हमला करके मो. फिरोज को जख्मी कर दिया. इस घटना से परिसर में तनाव निर्माण हो गया.

दोनों पक्ष पहुंचे पुलिस थाने, दर्ज हुई क्रॉस एफआईआर

घटना के बाद मामला भांडेवाड़ी पुलिस थाने पहुंचा. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर मारपीट और ईंट से हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया, जबकि दूसरे पक्ष की शिकायत पर हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया. आरोपी मो. फिरोज मंसूरी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अब दोनों पक्षों के आरोपों, घटना के क्रम और हमले में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे