कंस्ट्रक्शन साईट पर मिला अजगर, सर्प मित्रों ने पहुंचाया जंगल
नागपुर के वानाडोंगरी इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब निर्माण कार्य के दौरान मजदूरों को अचानक एक विशाल अजगर दिखाई दिया. इस वाकये से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी च गई. सोमवार सुबह 10 बजे वानाडोंगरी में निर्माण कार्य चल रहा था. इसी दौरान मजदूरों की अजगर पर नजर गई. मजदूरों ने नागरिकों को बताया. नागरिकों ने सर्पमित्र अमित उके और आकाश मेश्राम को जानकारी दी. दोनो मौके पर पहुंच गए. उन्होंने सावधानी से अजगर को पकड़ लिया. बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया. इसके बाद नागरिकों ने राहत की सांस ली.