बुधवार, 4 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

कल्याण: पत्नी का आरोप, पति ने चार बच्चों समेत घर से निकाला; ससुराल वालों पर केस दर्ज

कल्याण: पत्नी का आरोप, पति ने चार बच्चों समेत घर से निकाला; ससुराल वालों पर केस दर्ज तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
जुर्म PT24 टीम

कल्याण पूर्व के कोलशेवाडी इलाके में रुकसार चौधरी ने पति पर 16 साल बाद चार बच्चों समेत घर से निकालने का आरोप लगाया है।

कल्याण पूर्व के कोलशेवाडी इलाके से घरेलू हिंसा का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रुकसार चौधरी का आरोप है कि 16 साल साथ रहने के बाद उनके पति ने उन्हें चारों बच्चों समेत घर से बाहर निकाल दिया।

आरोप के मुताबिक पति के इस बर्ताव की वजह से रुकसार को बच्चों का गुजारा चलाने के लिए भीख मांगने की नौबत आ गई है। इतना ही नहीं, ससुराल वालों पर उनके साथ मारपीट करने का भी आरोप है।

रुकसार के मुताबिक उनकी शादी 2010 में कल्याण पूर्व के विठ्ठलवाडी इलाके में रहने वाले मुस्तफा चौधरी से हुई थी। दोनों के चार बच्चे हैं। अब रुकसार का आरोप है कि पति ने उन्हें और बच्चों को घर से निकाल दिया है।

रुकसार ने बताया कि उनका पति उनसे कहता है, "मां ने कसम दी थी इसलिए तुझसे शादी की, तू मुझे पसंद नहीं है, तेरे साथ नहीं रहना।"

घर से निकाले जाने के बाद चारों बच्चों को पालने की पूरी जिम्मेदारी रुकसार पर आ गई। उनका कहना है कि बच्चों का पेट भरने के लिए उन्हें भीख मांगनी पड़ रही है।

रुकसार का यह भी आरोप है कि जब वे अपने हक के लिए ससुराल जाती हैं, तो ससुराल वाले उन्हें और उनके बच्चों को मारते-पीटते हैं। इस कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद ही यह मामला लोगों की नजर में आया और घटना की चर्चा शुरू हो गई।

इस मामले में कोलशेवाडी पुलिस ने मारपीट के आरोपों के आधार पर ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

रुकसार चौधरी की मांग है कि सिर्फ केस दर्ज करके बात खत्म न की जाए, बल्कि आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई हो। उन्होंने गुजारिश की है कि उन्हें और उनके चारों बच्चों को इंसाफ दिलाया जाए।

16 साल का साथ, चार बच्चों की जिम्मेदारी और अब इंसाफ की लड़ाई। इस घटना के बाद सवाल उठ रहा है कि रुकसार चौधरी को इंसाफ कब मिलेगा।

#नागपुर#जुर्म#PT24#Crime#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे