झुनो जनरल इन्शुरन्स का नया ऐड-ऑन, मिश्रित ईंधन से इंजन खराब होने पर मिलेगा क्लेम
डिजिटल इंश्योरेंस कंपनी झुनो जनरल इन्शुरन्स ने कार मालिकों के लिए फ्यूल गार्ड नाम का ऐड-ऑन लॉन्च किया है, जो ब्लेंडेड फ्यूल की वजह से इंजन में होने वाले नुकसान को कवर करेगा।
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
कार मालिकों के लिए एक काम की खबर है। झुनो जनरल इन्शुरन्स ने फ्यूल गार्ड नाम से इंडस्ट्री का पहला कार इंश्योरेंस ऐड-ऑन लॉन्च किया है। यह डिजिटल इंश्योरेंस कंपनी विमा को आसान, सुलभ और पारदर्शक बनाने के दावे पर काम करती है, और अब भारत में मिश्रित ईंधन यानी ब्लेंडेड फ्यूल्स के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए ग्राहकों को सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत देने के मकसद से इस ऐड-ऑन को डिजाइन किया गया है।
कंपनी का कहना है कि जैसे-जैसे मिश्रित ईंधन का इस्तेमाल बढ़ रहा है, वैसे-वैसे गाड़ियों की टेक्नोलॉजी भी बदल रही है। ऐसे में अगर कंपनी द्वारा मंजूर किए गए मिश्रित ईंधन की वजह से किसी गाड़ी को अचानक या हादसे में नुकसान होता है, तो फ्यूल गार्ड इंजन और फ्यूल सिस्टम के खास पुर्जों को अतिरिक्त सुरक्षा देगा। कंपनी के मुताबिक इससे गाड़ी मालिकों को ज्यादा मानसिक राहत मिलेगी।
यह कवर उन प्राइवेट गाड़ियों के लिए है जिनका रजिस्ट्रेशन 1 अप्रैल 2023 को या उसके बाद हुआ हो, और जिनमें गाड़ी बनाने वाली कंपनी ने जिस खास मिश्रित ईंधन के इस्तेमाल की मंजूरी दी हो, वही इस्तेमाल किया जा रहा हो। साथ ही शर्त यह भी है कि गाड़ी की सर्विसिंग और मेंटेनेंस कंपनी के तय शेड्यूल के मुताबिक ही हुई हो, और इंजन या फ्यूल सिस्टम में कोई गैरकानूनी या बिना मंजूरी का बदलाव न किया गया हो। फ्यूल गार्ड का ऑप्शन प्राइवेट गाड़ी पैकेज पॉलिसी, स्टैंड-अलोन ओन डैमेज पॉलिसी और बंडल पॉलिसी के साथ लिया जा सकता है, जिसमें 3 साल की लंबी अवधि वाली पॉलिसियां भी शामिल हैं।
झुनो जनरल इन्शुरन्स की एमडी और सीईओ शनाई घोष ने इस बारे में कहा, "फ्यूल गार्ड की सोच एक सीधी बात पर टिकी है, मोबिलिटी का इकोसिस्टम बदल रहा है और इसके साथ इंश्योरेंस कवरेज को भी बदलना जरूरी है। झुनो में हम लगातार यह स्टडी करते हैं कि मोबिलिटी में हो रहे बदलाव ग्राहकों की उम्मीदों और गाड़ी मालिकाना अनुभव को किस तरह प्रभावित कर रहे हैं। फ्यूल गार्ड इसी स्टडी को आसान और व्यावहारिक समाधान में बदलने की हमारी कोशिश दिखाता है, ताकि रोजमर्रा की जिंदगी में इंश्योरेंस कवरेज ज्यादा मौके के मुताबिक और काम का साबित हो।"
कंपनी का कहना है कि फ्यूल गार्ड के साथ झुनो ग्राहकों को केंद्र में रखकर मोटर सुरक्षा देने के अपने फोकस को और मजबूत कर रही है। इससे पारंपरिक जोखिमों से आगे बढ़कर गाड़ी मालिकाना हक से जुड़े खास पहलुओं का समाधान देने वाले सॉल्यूशन सामने आ रहे हैं।